नो-एंट्री में घुसे ट्रक ने स्कूटी सवार को कुचला, मौके पर हुई मौत

      Date:

      कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। सीएसईबी चौक पर शुक्रवार सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार की युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि नो-एंट्री के दौरान शहर में घुसे एक तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में सेवानिवृत्त सीएसईबी कर्मचारी 70 वर्षीय वियश राठौर की दर्दनाक मौत हो गई।

          प्राप्त जानकारी के अनुसार खरमोरा निवासी वियश राठौर किसी काम से निकले हुए थे। इसी दौरान नो-एंट्री के बावजूद सड़क पर दौड़ रहे एक भारी वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने पर स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि नो-एंट्री नियमों का सख्ती से पालन कराया जाता और भारी वाहनों की आवाजाही पर प्रभावी रोक लगाई जाती, तो इस हादसे को टाला जा सकता था। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारणों की पड़ताल की जा रही है। वहीं अब लोगों की निगाहें प्रशासन पर टिकी हैं कि नो-एंट्री नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर क्या कार्रवाई की जाती है और भविष्य में ऐसे हादसों की पुनरावृत्ति रोकने के लिए क्या ठोस कदम उठाए जाते हैं।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              रथयात्रा पर यात्रियों को राहत, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे चला रहा टीओडी विशेष ट्रेनें

              रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। रथयात्रा के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते...