टी-20 वर्ल्डकप : भारत-वेस्टइंडीज के लिए करो या मरो का मुकाबला, जीतने वाली टीम जाएगी सेमीफाइनल में

      Date:

          कोलकाता (एजेंसी)। टी-20 वर्ल्डकप के सुपर-8 स्टेज का आखिरी मैच आज शाम 7 बजे भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेला जाएगा। मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में होगा, जहाँ टॉस 6:30 बजे होने का अनुमान है। इतिहास में दोनों टीमें कोलकाता में चार बार आमने-सामने आ चुकी हैं और सभी मैच भारत ने जीते हैं। हालांकि, वर्ल्ड कप में यह पहली बार है कि दोनों टीमें कोलकाता में भिड़ेंगी।

          सुपर-8 स्टेज में दोनों टीमों के रिकॉर्ड बराबर है। भारत और वेस्टइंडीज के पास दोनों 1-1 जीत और 2-2 पॉइंट्स हैं। दोनों को पहले ही साउथ अफ्रीका से हार का सामना करना पड़ा है। आज की जीतने वाली टीम सीधे सेमीफाइनल में पहुँच जाएगी, जबकि हारने वाली टीम का वर्ल्ड कप सफर यहीं समाप्त हो जाएगा। वेस्टइंडीज ने कोलकाता में अब तक टी-20 वर्ल्ड कप में कोई हार नहीं देखी है। 2016 में ईडन गार्डन्स में ही टीम ने इंग्लैंड को हराकर दूसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था। इस मैच को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में रोमांच और उत्साह चरम पर है, और हर किसी की निगाहें ईडन गार्डन्स में होने वाले इस निर्णायक मुकाबले पर टिकी हैं।

          टी-20 वर्ल्डकप : भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हराया

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              राज्यपाल रमेन डेका से मुख्य सचिव ने सौजन्य भेंट की

              रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। राज्यपाल रमेन डेका से लोकभवन में प्रदेश के...