सीएम हेल्पलाइन आवेदनों का करें समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निराकरण : कलेक्टर

      Date:

      • समय-सीमा बैठक में विभागीय कार्यों की समीक्षा, खाद वितरण, पीएम आवास और स्वनिधि योजना पर दिया जोर

      कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों एवं लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने और समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सीएम हेल्पलाइन पोर्टल से प्राप्त आवेदनों का गंभीरता एवं गुणवत्ता के साथ निराकरण किया जाए, ताकि आम नागरिकों को त्वरित राहत मिल सके।

          बैठक में कलेक्टर ने बताया कि सीएम हेल्पलाइन पोर्टल का शुभारंभ हो चुका है। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को पोर्टल के माध्यम से प्राप्त शिकायतों और आवेदनों का निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निराकरण में लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आगामी खरीफ सीजन की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने जिले में खाद भंडारण एवं वितरण व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने पर जोर दिया। उन्होंने किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने के लिए वितरण में तेजी लाने तथा प्रतिदिन की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। साथ ही जुलाई माह के राशन वितरण को देखते हुए जून अंत तक सभी सोसायटियों में खाद्यान्न का पूर्ण भंडारण सुनिश्चित करने को कहा।

          पीएम किसान और केसीसी योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश

          कलेक्टर ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत शेष पात्र किसानों का शीघ्र पंजीयन कराने, ई-केवाईसी, आधार सीडिंग और लैंड सीडिंग कार्य में गति लाने के निर्देश दिए। एग्रीस्टेक पोर्टल में किसानों के पंजीयन की समीक्षा करते हुए संयुक्त खाताधारकों का भी नियमानुसार पंजीयन सुनिश्चित करने को कहा। किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) निर्माण कार्य की समीक्षा करते हुए उन्होंने पात्र किसानों को अधिक से अधिक योजना से जोड़ने के निर्देश दिए। अधिकारियों से कहा गया कि किसानों को केसीसी के लाभों की जानकारी देकर आवेदन प्राप्त करें और स्वीकृति प्रक्रिया को समयबद्ध तरीके से पूरा करें।

          पीएम स्वनिधि योजना का लाभ अधिक से अधिक हितग्राहियों तक पहुंचाने पर जोर

          प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने सभी नगरीय निकायों में विशेष शिविर आयोजित कर स्ट्रीट वेंडरों को योजना का लाभ दिलाने के निर्देश दिए। उन्होंने जनपद पंचायतों को ग्रामीण क्षेत्रों में भी पात्र स्ट्रीट वेंडरों की पहचान कर उन्हें योजना से जोड़ने और शत-प्रतिशत लाभान्वित करने के लिए कहा। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी एवं ग्रामीण) की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने स्वीकृत आवासों का निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ कराने तथा निर्माणाधीन आवासों को बारिश से पहले पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी जनपद सीईओ को साप्ताहिक लक्ष्य निर्धारित कर आवास निर्माण कार्य में तेजी लाने को कहा। साथ ही प्रथम किश्त प्राप्त हितग्राहियों के यहां तत्काल निर्माण शुरू कराने और अंतिम चरण में पहुंचे आवासों को जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए।

          डीएमएफ एवं विकास कार्यों की भी हुई समीक्षा

          बैठक में डीएमएफ मद से संचालित कार्यों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने अधूरे कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्यमंत्री घोषणाओं एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा स्वीकृत विकास कार्यों के प्राक्कलन समय पर तैयार कर तकनीकी स्वीकृति हेतु भेजने को भी कहा। बैठक में नगर निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय, डीएफओ प्रेमलता यादव, ओएसडी तरुण कुमार किरण, जिला पंचायत सीईओ दिनेश नाग, अपर कलेक्टर देवेंद्र पटेल एवं ओंकार यादव, एसडीएम, तहसीलदार, जनपद सीईओ, सीएमओ सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

          नक्शा बटांकन में लाएं तेजी, लंबित राजस्व प्रकरणों का करें समयबद्ध निराकरण : कलेक्टर

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              आत्मानंद और विवेकानंद स्कूलों में 5 हजार पदों पर होगी भर्ती, राज्य स्तरीय परीक्षा के जरिए होगा चयन

              रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम (सेजस)...