छत्तीसगढ़ के पूर्व महाधिवक्ता कनक तिवारी का निधन, 86 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

      Date:

      • गांधीवादी चिंतक और लेखक थे तिवारी, संविधान, आदिवासी अधिकारों और सामाजिक न्याय पर लिखीं कई पुस्तकें

      रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। छत्तीसगढ़ के पूर्व महाधिवक्ता, गांधीवादी चिंतक और लेखक कनक तिवारी का गुरुवार को 86 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार थे। बुधवार को तबीयत बिगड़ने पर उन्हें दुर्ग के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

          26 जुलाई 1940 को जन्मे कनक तिवारी ने अपने करियर की शुरुआत अंग्रेजी साहित्य के प्राध्यापक के रूप में की थी। करीब आठ-नौ साल अध्यापन के बाद वे पत्रकारिता से जुड़े और फिर वकालत शुरू की। उन्होंने 1971 में पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय से एलएलबी की परीक्षा स्वर्ण पदक के साथ उत्तीर्ण की थी। दिसंबर 2018 में भूपेश बघेल सरकार ने उन्हें छत्तीसगढ़ का महाधिवक्ता नियुक्त किया था। जून 2019 में उन्हें इस पद से हटा दिया गया था। वे मजदूर अधिकार, मानवाधिकार और सामाजिक न्याय के मुद्दों पर भी मुखर रहे। आदिवासी अधिकारों पर उनकी पुस्तक ‘आदिवासी उपेक्षा की अंतर्कथा’ काफी चर्चित रही। इसके अलावा ‘संविधान और हम भारत के लोग’, ‘फिर से हिंद स्वराज’ और ‘बस्तर : लाल क्रांति बनाम ग्रीन हंट’ उनकी प्रमुख रचनाओं में शामिल हैं। उनके लेखन पर गांधीवादी विचारधारा और संविधान की गहरी छाप थी। परिजनों के अनुसार, उनकी बेटी के सिंगापुर से दुर्ग पहुंचने के बाद शुक्रवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related