ओवरब्रिज के नीचे सो रहे हमाल की हत्या, सिर पर लकड़ी से ताबड़तोड़ हमला

      Date:

      कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। शहर के कोतवाली थाना से महज कुछ दूरी पर ओवरब्रिज के नीचे सोमवार दोपहर एक हमाल की निर्मम हत्या से सनसनी फैल गई। मामूली विवाद के बाद एक युवक ने सो रहे साथी पर लकड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना का वीडियो सामाजिक माध्यमों पर तेजी से प्रसारित हो रहा है।

          जानकारी के अनुसार मृतक राजेश महराज और आरोपी भरत साहू लंबे समय से खानाबदोश जीवन जी रहे थे। दोनों अक्सर कोतवाली क्षेत्र के उषा कॉम्प्लेक्स के समीप रहते थे और हमाली का कार्य कर अपना जीवनयापन करते थे। सोमवार सुबह दोनों ओवरब्रिज के नीचे बने चबूतरे पर मौजूद थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया। बताया जा रहा है कि विवाद के बाद भी भरत साहू का गुस्सा शांत नहीं हुआ। दोपहर करीब डेढ़ बजे उसने मौका मिलते ही चबूतरे पर गहरी नींद में सो रहे राजेश पर लकड़ी से सिर और चेहरे पर लगातार हमला कर दिया। जब तक आसपास के लोग कुछ समझ पाते, राजेश गंभीर रूप से घायल होकर खून से लथपथ हो चुका था। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

          घटना की जानकारी वहां से गुजर रही एक महिला अधिवक्ता ने तत्काल कोतवाली थाना पहुंचकर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। शहर के व्यस्त इलाके में दिनदहाड़े हुई हत्या की खबर फैलते ही पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की, जिसमें आरोपी की गतिविधियां कैद मिलीं। वहीं कुछ लोगों ने घटना का वीडियो भी बना लिया, जो अब सामाजिक माध्यमों पर वायरल हो रहा है।

          एक घंटे में आरोपी गिरफ्तार

          घटना की जानकारी मिलते ही नगर पुलिस अधीक्षक प्रतीक चतुर्वेदी तत्काल सक्रिय हुए। उन्होंने मौके पर पहुंचकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली और आरोपी की तलाश शुरू कर दी। पुलिस टीम के साथ कार्रवाई करते हुए उन्होंने महज एक घंटे के भीतर मोतीसागर पारा क्षेत्र से आरोपी भरत साहू को गिरफ्तार कर लिया। सीएसपी श्री चतुर्वेदी ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी कुछ हद तक मानसिक रूप से अस्थिर प्रतीत हो रहा है। उसकी मानसिक स्थिति की चिकित्सकीय जांच कराई जाएगी।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              दर्री हसदेव बांध में युवती का शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

              कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। जिले के दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत हसदेव बांध...