सेवा संकल्प अभियान : कलेक्टोरेट से लेकर गांवों तक शासकीय कार्यालय दीपों से हुए रोशन

      Date:

      • कलेक्टर कुणाल दुदावत सहित अधिकारी-कर्मचारियों ने किया दीप प्रज्वलन, जनपद कार्यालयों, छात्रावासों और बांगो डैम में भी दिखी सहभागिता

      कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरुवार को कोरबा जिले में विभिन्न शासकीय कार्यालयों और संस्थानों में दीप प्रज्वलन कार्यक्रम आयोजित किए गए। कलेक्टोरेट परिसर से लेकर जिला पंचायत, नगर निगम कार्यालय, जनपद पंचायत मुख्यालयों और विकासखंड स्तर के कार्यालयों तक दीप जलाकर अभियान के प्रति सहभागिता दर्ज कराई गई।

          कलेक्टोरेट भवन में आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर कुणाल दुदावत सहित अधिकारी-कर्मचारियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। कलेक्टोरेट भवन और परिसर में स्थित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित किए गए। दीपों की रोशनी से पूरा परिसर जगमगा उठा। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह कंवर, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रतीक जैन, सहायक कलेक्टर विशाल जायसवाल, ओएसडी तरुण कुमार किरण, अपर कलेक्टर ओंकार यादव, डिप्टी कलेक्टर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। दीप प्रज्वलन के माध्यम से अधिकारियों और कर्मचारियों ने सेवा संकल्प अभियान में अपनी सहभागिता दर्ज कराते हुए जनसेवा और जनकल्याण की भावना को आगे बढ़ाने का संदेश दिया। इसी क्रम में जिला पंचायत भवन, नगर पालिक निगम कार्यालय सहित जिले के अन्य शासकीय कार्यालयों एवं भवनों में भी दीप प्रज्वलित किए गए। जनपद मुख्यालयों में जनपद पंचायत कार्यालयों के साथ विकासखंड स्तर के विभिन्न शासकीय कार्यालयों और छात्रावासों में भी दीप जलाए गए।

          स्व-सहायता समूह और स्काउट-गाइड ने भी लिया हिस्सा

          सेवा संकल्प अभियान की गतिविधियों में स्व-सहायता समूहों, स्काउट-गाइड और अन्य सामाजिक संस्थाओं ने भी सहभागिता निभाई। जिले के विभिन्न स्थानों पर दीप प्रज्वलित कर सेवा, जनभागीदारी और सामाजिक सरोकार का संदेश दिया गया। वहीं बांगो डैम में भी दीप प्रज्वलित कर सेवा संकल्प अभियान के प्रति सहभागिता प्रदर्शित की गई। जिलेभर में आयोजित इन कार्यक्रमों के जरिए शासकीय संस्थानों से लेकर सामाजिक संगठनों तक लोगों ने अभियान को जनभागीदारी से जोड़ने का संदेश दिया।

          सेवा संकल्प अभियान को जनभागीदारी का उत्सव बनाएं : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related