निगम के विभिन्न वार्डों को 4.85 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, 1.10 करोड़ के विकास कार्य का लोकार्पण
कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य, सार्वजनिक उपक्रम, आबकारी व श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन और संजूदेवी राजपूत ने गुरुवार को नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में 4 करोड़ 85 लाख रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी। आयोजित कार्यक्रम में 3 करोड़ 75 लाख रुपये लागत के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया, जबकि 1 करोड़ 10 लाख रुपये लागत से पूर्ण हुए कार्यों का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम में सभापति नूतन सिंह ठाकुर सहित जनप्रतिनिधि और पार्षद मौजूद रहे।

नगर निगम द्वारा वार्ड क्रमांक 4 राताखार पुल से बजरंग चौक होते हुए बाईपास सड़क तक 2 करोड़ रुपये की लागत से सीसी सड़क निर्माण कराया जाएगा। इसके अलावा राताखार स्थित सतनाम भवन परिसर के पास 15 लाख रुपये की लागत से अतिरिक्त कक्ष एवं किचन शेड निर्माण तथा वार्ड क्रमांक 3 के मुक्तिधाम में 45 लाख रुपये की लागत से प्रदूषण मुक्त दाहगृह स्थापित किया जाएगा। वहीं, वार्ड क्रमांक 18 कोहडिय़ा स्थित ब्रह्मकुमारी आश्रम के समीप अतिरिक्त कक्ष निर्माण, भैंसखटाल ढोढ़ीपारा में सांस्कृतिक मंच निर्माण तथा टीपी नगर जोन कार्यालय भवन निर्माण सहित कई कार्यों का भूमिपूजन किया गया। इसी अवसर पर नगर निगम क्षेत्र के सेंट्रल स्टोर से स्टेडियम चौक तक लगभग 1 करोड़ 9 लाख रुपये की लागत से रेलिंगयुक्त डिवाइडर और विद्युतीकरण कार्य का लोकार्पण भी किया गया।

कार्यक्रम के दौरान प्रजापिता ब्रम्हकुमारी ईश्वरी से बिन्दु दीदी व रूकमणी दीदी, वरिष्ठ पार्षद नरेन्द्र देवांगन, अशोक चावलानी के साथ-साथ पार्षद रविसिंह चंदेल, लक्ष्मण श्रीवास, सरोज शांडिल्य, मुकुंद सिंह कंवर, ईश्वर पटेल, रामकुमार साहू, प्रेमलता बंजारे, मण्डल अध्यक्ष मनीष मिश्रा, योगेश मिश्रा, वैभव शर्मा, रामेश्वर वैष्णव, पूर्व पार्षद दीपा राठौर, मनोज राठौर, दिनेश झा, नरेन्द्र पाटनवार, अनिल यादव, आकाश श्रीवास्तव, मोनू आदिले, सीकेेन्द्र मसीह, कृष्णा महराज, गया दास रात्रे, मालिकराम जांगडे, मीना तिवारी, ममता राजपूत, शीला वैष्णव, राजेश बघेल, सरिता कुर्रे, संगीता चतुर्वेदी, नारायण जांगडे, शिवचरण बंजारे, आकाश कुर्रे, प्रहलाद लहरे, सुमन खांडे आदि के साथ अन्य लोग उपस्थित थे।
छत्तीसगढ़ में विकास को मिली नई गति
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ तेजी से विकास की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि राज्य में उद्योग, अधोसंरचना और रोजगार के क्षेत्र में निरंतर कार्य हो रहे हैं तथा जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
विकास कार्यों के लिए धन की कमी नहीं
महापौर संजूदेवी राजपूत ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र के सभी वार्डों में व्यापक स्तर पर विकास कार्य कराए जा रहे हैं और इसके लिए धनराशि की कोई कमी नहीं है। उन्होंने बताया कि उद्योग मंत्री के प्रयासों से पिछले दो वर्षों में निगम क्षेत्र में विभिन्न मदों से लगभग एक हजार करोड़ रुपये के विकास कार्य स्वीकृत किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि राताखार क्षेत्र में 2 करोड़ रुपये की सीसी सड़क निर्माण से आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी। वहीं सभापति नूतन सिंह ठाकुर ने कहा कि उद्योग मंत्री और महापौर के नेतृत्व में कोरबा नगर निगम क्षेत्र लगातार विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है तथा सभी वार्डों में जनआवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्य कराए जा रहे हैं।
मंत्री लखनलाल देवांगन ने बालको कूलिंग टॉवर से रिस्दा पुल तक नाली निर्माण कार्य का किया शिलान्यास

