अफगानिस्तान वनडे सीरीज से बाहर हुए हार्दिक पंड्या, फिटनेस टेस्ट पास करने के कुछ घंटे बाद लगी नई चोट

      Date:

      नई दिल्ली (एजेंसी)। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी तीन मैचों की वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। बेंगलुरु स्थित भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में फिटनेस टेस्ट पास करने के कुछ ही घंटों बाद उन्हें हैमस्ट्रिंग की चोट लग गई। सीरीज का पहला मुकाबला 13 जून से खेला जाना है।

          जानकारी के अनुसार, 32 वर्षीय हार्दिक पंड्या इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के दौरान पीठ की जकड़न की समस्या से जूझ रहे थे। चोट से उबरने के बाद वह फिटनेस क्लियरेंस लेने बेंगलुरु पहुंचे थे और मंगलवार को उन्हें फिट घोषित कर दिया गया था। हालांकि उसी दिन फिटनेस परीक्षण के दौरान उन्हें नई चोट का सामना करना पड़ा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिटनेस परीक्षण के अंतिम चरण में हार्दिक ने अपनी गेंदबाजी क्षमता का आकलन करने के लिए पूरे 10 ओवर गेंदबाजी की। माना जा रहा है कि लंबे अंतराल के बाद लगातार गेंदबाजी करने से उनकी जांघ की मांसपेशियों पर अतिरिक्त दबाव पड़ा, जिसके कारण हैमस्ट्रिंग में खिंचाव आ गया। सूत्रों के अनुसार नई चोट के कारण हार्दिक को अब कम से कम तीन सप्ताह तक पुनर्वास और रिकवरी प्रक्रिया से गुजरना पड़ सकता है। ऐसे में वह अफगानिस्तान के खिलाफ पूरी वनडे श्रृंखला से बाहर रहेंगे। मंगलवार को खबर आई थी कि भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा और हार्दिक पंड्या दोनों ने फिटनेस टेस्ट सफलतापूर्वक पास कर लिया है और जल्द ही टीम के साथ जुड़ेंगे। रोहित शर्मा भी आईपीएल के दौरान हैमस्ट्रिंग की समस्या से परेशान थे, जबकि हार्दिक पीठ की चोट से उबर रहे थे।

          13 जून से शुरू होगी वनडे श्रृंखला

          भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे श्रृंखला का पहला मुकाबला 13 जून को धर्मशाला में खेला जाएगा। दूसरा मैच 17 जून को लखनऊ और तीसरा तथा अंतिम मुकाबला 20 जून को चेन्नई में आयोजित होगा। गौरतलब है कि हार्दिक पंड्या ने आईपीएल 2026 में चोट के कारण कुछ मुकाबले नहीं खेले थे, लेकिन 24 मई को राजस्थान के खिलाफ अपनी टीम के अंतिम लीग मैच में मैदान पर वापसी की थी। अब नई चोट के चलते उनकी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी एक बार फिर टल गई है।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              आत्मानंद और विवेकानंद स्कूलों में 5 हजार पदों पर होगी भर्ती, राज्य स्तरीय परीक्षा के जरिए होगा चयन

              रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम (सेजस)...