आनंद बाजार पहुंचीं महापौर संजू देवी राजपूत, विस्थापित व्यापारियों के लिए जल्द सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश

      Date:

      • महाराणा प्रताप चौक और घंटाघर रोड से हटाए गए कंबल-कपड़ा व्यवसायियों से की मुलाकात, सफाई, बिजली और जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए निर्देश

      कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। महापौर संजू देवी राजपूत ने गुरुवार को बुधवारी बाजार के सामने बने नवनिर्मित आनंद बाजार का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों के साथ पूरे परिसर का जायजा लिया और महाराणा प्रताप चौक व घंटाघर रोड से विस्थापित कंबल-कपड़ा व्यवसायियों के लिए आवश्यक सुविधाएं जल्द उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

          महापौर संजू देवी राजपूत

          महापौर ने आनंद बाजार परिसर में पौनी पसारी स्थल के पास बनाए गए अस्थायी व्यापारिक क्षेत्र का निरीक्षण किया और वहां मौजूद व्यवसायियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को साफ-सफाई, जल निकासी, बिजली, रोशनी और अन्य मूलभूत सुविधाएं तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, ताकि व्यापारियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। महापौर ने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य सड़क किनारे व्यवसाय करने वाले लोगों को सम्मानजनक और व्यवस्थित स्थान उपलब्ध कराना है। इसी सोच के तहत शहर के विभिन्न हिस्सों में वेंडिंग जोन विकसित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि कोसाबाड़ी में फल, सब्जी और स्वल्पाहार व्यवसायियों के लिए वेंडिंग जोन बनाया जा चुका है, जबकि बुधवारी बाजार के सामने बने आनंद बाजार में भी 50 से अधिक दुकानों का निर्माण कर व्यवसायियों को आवंटित किया गया है। इस अवसर पर वार्ड पार्षद पंकज देवांगन, एल्डरमैन दीपक यादव, जोन कमिश्नर एन.के. नाथ, कार्यपालन अभियंता राकेश मसीह, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय तिवारी, सहायक अभियंता राहुल मिश्रा, उद्यान अधीक्षक आनंद राठौर सहित नगर निगम के अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।

          सफाई व्यवस्था का भी लिया जायजा

          निरीक्षण के दौरान महापौर ने आनंद बाजार और बुधवारी बाजार क्षेत्र में पैदल भ्रमण कर सफाई व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को नियमित सफाई, कचरे का समय पर उठाव और निर्धारित स्थान तक उसके परिवहन की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related