कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। नमामि हसदेव सेवा समिति द्वारा हसदेव नदी संरक्षण एवं जनजागरण अभियान के तहत आयोजित की जा रही हसदेव आरती का प्रथम वार्षिकोत्सव 25 जुलाई (शनिवार) को देवशयनी एकादशी के पावन अवसर पर मनाया जाएगा। यह भव्य आयोजन सायं 5 बजे माँ सर्वमंगला मंदिर घाट में होगा।
कार्यक्रम संत राम रूप दास महात्यागी जी के सानिध्य में आयोजित होगा। मुख्य यजमान के रूप में महापौर संजू देवी राजपूत शामिल होंगी, जबकि महापौर परिषद के सदस्य हितानंद अग्रवाल, धन कुमारी गर्ग, उर्वशी राठौर और अजय कुमार चंद्रा विशिष्ट यजमान रहेंगे। समिति ने जिले के नागरिकों, श्रद्धालुओं और पर्यावरण प्रेमियों से सपरिवार कार्यक्रम में शामिल होकर हसदेव नदी संरक्षण का संकल्प मजबूत करने की अपील की है।
गौरतलब है कि नमामि हसदेव सेवा समिति प्रत्येक पूर्णिमा को माँ सर्वमंगला मंदिर घाट पर हसदेव आरती का आयोजन करती है। यह अभियान केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि हसदेव नदी, उसकी सहायक नदियों और प्राकृतिक जल स्रोतों के संरक्षण व स्वच्छता के प्रति जनजागरण का भी महत्वपूर्ण माध्यम बन चुका है।
मां सर्वमंगला घाट पर संपन्न हुई हसदेव आरती, जल संरक्षण का दिया गया सामूहिक संदेश

