छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिला नया मुख्य न्यायाधीश, जस्टिस कृष्ण राम महापात्र ने ली शपथ

      Date:

      न्यायमूर्ति कृष्ण राम महापात्र

      रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को नया मुख्य न्यायाधीश मिल गया। न्यायमूर्ति कृष्ण राम महापात्र ने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ ली। लोकभवन स्थित छत्तीसगढ़ मंडपम् में आयोजित समारोह में राज्यपाल रमेन डेका ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

          न्यायमूर्ति कृष्ण राम महापात्र

          शपथ ग्रहण से पहले मुख्य सचिव विकास शील ने राष्ट्रपति द्वारा जारी मूल वारंट का वाचन किया। इसके बाद राज्यपाल ने जस्टिस महापात्र को वारंट की प्रति सौंपते हुए नई जिम्मेदारी के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं। मुख्य न्यायाधीश बनने से पहले जस्टिस कृष्ण राम महापात्र ओडिशा हाईकोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश के रूप में कार्यरत थे। वे अब छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की न्यायिक व्यवस्था का नेतृत्व करेंगे। वे छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के 16वें मुख्य न्यायाधीश हैं। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री तोखन साहू समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व राज्यपाल रमेश बैस, राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा और विधायक सुनील सोनी एवं अनुज शर्मा भी कार्यक्रम में शामिल हुए। समारोह में जस्टिस महापात्र की धर्मपत्नी अनिता महापात्र, हाईकोर्ट के न्यायाधीशगण, महाधिवक्ता, रजिस्ट्रार जनरल, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी और अधिवक्तागण भी मौजूद रहे।

          1988 में शुरू किया था वकालत का सफर

          जस्टिस कृष्ण राम महापात्र का जन्म 18 अप्रैल 1965 को हुआ था। उन्होंने बीए और एलएलबी की शिक्षा हासिल की। फरवरी 1988 में ओडिशा स्टेट बार काउंसिल में अधिवक्ता के रूप में पंजीयन कराया। करीब 26 वर्षों तक उन्होंने दीवानी, फौजदारी और संवैधानिक मामलों में वकालत की। उनके अनुभव को देखते हुए 17 अप्रैल 2015 को उन्हें ओडिशा हाईकोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त किया गया था।

          https://dprcg.gov.in/post/1788776380/Governor-Shri-Deka-administered-the-oath-of-office-to-Justice-Shri-Krishna-Ram-Mohapatra-as-the-Chief-Justice-of-Chhattisgarh-High-Court

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related