तीन महीने तक सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक, बिना अनुमति अवकाश लिया तो होगी कार्रवाई

      Date:

      रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। प्रदेश सरकार ने आगामी तीन महीनों तक सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियों पर सख्ती लागू कर दी है। जनगणना और सुशासन तिहार जैसे महत्वपूर्ण कार्यों को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। अब कोई भी कर्मचारी पूर्व अनुमति के बिना अवकाश पर नहीं जा सकेगा।

          जनगणना

          सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि बिना स्वीकृति छुट्टी पर जाना गंभीर अनुशासनहीनता माना जाएगा और संबंधित कर्मचारी पर कार्रवाई की जाएगी। यदि किसी कर्मचारी को आपात स्थिति में अवकाश लेना पड़ता है, तो उसे पहले फोन या डिजिटल माध्यम से विभाग को सूचना देना अनिवार्य होगा। बाद में कार्यालय पहुंचकर इसकी लिखित जानकारी देनी होगी।

          लंबी छुट्टी से पहले सौंपनी होगी जिम्मेदारी 

          अर्जित अवकाश या अन्य लंबी छुट्टी पर जाने से पहले कर्मचारी को अपना कार्यभार किसी अन्य अधिकारी या कर्मचारी को सौंपना अनिवार्य किया गया है, ताकि शासकीय कार्य प्रभावित न हों।सरकार ने सभी विभागों, संभागायुक्तों और कलेक्टरों को इन आदेशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। माना जा रहा है कि यह फैसला प्रशासनिक कामकाज को सुचारू बनाए रखने और सरकारी योजनाओं को समय पर पूरा करने के उद्देश्य से लिया गया है।

          भीषण गर्मी में जनगणना ड्यूटी का विरोध, शिक्षकों ने कहा- मई-जून में घर-घर सर्वे करना कठिन

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related