चलती मालगाड़ी पर पथराव, लोको पायलट घायल

      Date:

      • दीपका रेलवे क्रॉसिंग के पास इंजन पर फेंके पत्थर, आरोपी फरार

      कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। दीपका थाना क्षेत्र में शुक्रवार को चलती मालगाड़ी पर अज्ञात लोगों ने पथराव कर दिया। पत्थर लगने से कोरबा रेलवे कॉलोनी निवासी लोको पायलट सुनील कुमार घायल हो गए। इंजन का शीशा भी टूट गया।

          सुनील कुमार मालगाड़ी लेकर गेवरा खदान में कोयला लोड कराने जा रहे थे। दीपका रेलवे क्रॉसिंग के पास पथराव के दौरान एक पत्थर उनके सिर पर लगा, जिससे खून बहने लगा। पथराव के बाद मालगाड़ी काफी देर तक रेलवे ट्रैक पर खड़ी रही। इससे रेल यातायात भी प्रभावित हुआ। रेलवे प्रशासन ने घटना को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। घटना के बाद रेलवे कर्मचारियों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              राज्यपाल रमेन डेका ने विद्यार्थियों से किया संवाद, बताए सफलता के मंत्र

              सैनिक स्कूल अंबिकापुर के विद्यार्थियों से बोले राज्यपाल-अनुशासन,...