ब्लैक बेल्ट एवं कलर बेल्ट अलंकरण समारोह का समापन, मंत्री लखनलाल देवांगन रहे मुख्य अतिथि

      Date:

      • 12 खिलाडिय़ों को मिला ब्लैक बेल्ट, 100 से अधिक खिलाडिय़ों को प्रदान की गई कलर बेल्ट

      कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। निहारिका स्थित लेवल अप मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (एमएमए) अकैडमी में ब्लैक बेल्ट एवं कलर बेल्ट अलंकरण समारोह-2026 का भव्य आयोजन कल्पतरु हॉल में किया गया। समारोह में कराटे एवं ताइक्वांडो के 100 से अधिक खिलाडिय़ों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन, अनुशासन और निरंतर अभ्यास के लिए ब्लैक बेल्ट, कलर बेल्ट, प्रमाण-पत्र एवं स्मृति-चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।

          अलंकरण समारोह-2026

          कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के श्रम, उद्योग, वाणिज्य एवं आबकारी मंत्री लखन लाल देवांगन थे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में महापौर संजू देवी राजपूत, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रफुल तिवारी, एल्डरमैन ईश्वर साहू एवं नरेंद्र पटनवार उपस्थित रहे। अतिथियों ने खिलाडिय़ों को सम्मानित करते हुए कहा कि खेल केवल शारीरिक विकास का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रभक्ति की भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने खिलाडिय़ों से निरंतर मेहनत कर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कोरबा एवं छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करने का आह्वान किया।

          12 खिलाडिय़ों को मिला प्रथम डान ब्लैक बेल्ट

          समारोह में कराटे के गुंजन देवांगन, वीरभद्र प्रकाश पैकरा, रोहन श्रीवास, जैसमिन कुर्रे, दीक्षा सिन्हा और आस्विता पाण्डेय तथा ताइक्वांडो के हृदया मंडल, आर्या गौरी सिंह, आराध्य सोनी, वी. सांभवी, प्रणव निर्मलकर और अगस्त्य शर्मा को प्रथम डान ब्लैक बेल्ट से सम्मानित किया गया। ब्लैक बेल्ट के अलावा कराटे एवं ताइक्वांडो के 100 से अधिक खिलाडिय़ों को उनकी योग्यता के अनुसार ब्राउन, ब्लू, रेड, ग्रीन, सीनियर ग्रीन, ग्रीन-1, रेड-1, ऑरेंज एवं येलो बेल्ट प्रदान की गई। खिलाडिय़ों को प्रमाण-पत्र एवं स्मृति-चिन्ह देकर उनके प्रदर्शन की सराहना की गई। समारोह के दौरान खिलाडिय़ों ने कराटे और ताइक्वांडो की विभिन्न तकनीकों तथा आत्मरक्षा कौशल का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। खिलाडिय़ों की प्रस्तुति ने उपस्थित अतिथियों, अभिभावकों और दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।

          कोच और आयोजन समिति की रही अहम भूमिका

          कार्यक्रम का सफल संचालन एवं आयोजन लेवल अप एमएमए अकैडमी के डायरेक्टर एवं एनआईएस कोच प्रेमराज बंजारे के नेतृत्व में किया गया। आयोजन में कोरबा जिला कराटे डू स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अविनाश बंजारे, सचिव देवाशीष कश्यप, अंतरराष्ट्रीय कराटे खिलाड़ी एवं कोच स्नेहा बंजारे, तथा कोच ईशा सोनवानी, रानी मरकाम, केया कंसारी और यश खरे की महत्वपूर्ण भूमिका रही। समारोह के अंत में अकादमी परिवार ने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए खिलाडिय़ों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related