पुलिस कॉन्स्टेबल के 3,298 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी

      Date:

          नई दिल्ली (एजेंसी)। जिला पुलिस और सशस्त्र पुलिस कैडर में कॉन्स्टेबल के पदों पर भर्ती निकली है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 10 मार्च 2026 से शुरू होगी। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट punjabpolice.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। इस भर्ती के लिए पुलिस द्वारा स्थापित कंट्रोल रूम से संपर्क करने के लिए 02261306246 नंबर जारी किया गया है।

          एजुकेशनल क्वालिफिकेशन 

          • 12वीं पास
          • एक्स सर्विसमैन : 10वीं पास
          • कैंडिडेट ने 10वीं कक्षा पंजाबी कंपल्सरी या इलेक्टिव सब्जेक्ट के साथ पास की हो। या समकक्ष परीक्षा पंजाबी भाषा के साथ पास की हो।

          एज लिमिट 

          • न्यूनतम : 18 साल
          • अधिकतम : 28 साल
          • अधिकतम उम्र में आरक्षित वर्गों को नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी।

          शारीरिक योग्यता 

          हाइट

          • पुरुष : 5 फीट 7 इंच (170.2 सेमी)
          • महिला : 5 फीट 2 इंच (157.5 सेमी)

          सिलेक्शन प्रोसेस 

          • कॉमन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT)
          • फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट (PST)
          • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
          • मेडिकल टेस्ट

          सैलरी 

          19,900 रुपए प्रति माह

          फीस 

          कैटेगरी का नामएप्लिकेशन फीसएग्जाम फीसकुल
          सामान्य550 रुपए650 रुपए1200 रुपए
          अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (सभी राज्य) और पिछड़ा वर्ग (केवल पंजाब)550 रुपए150 रुपए700 रुपए
          ईडब्ल्यूएस550 रुपए150 रुपए700 रुपए
          पंजाब राज्य के पूर्व सैनिक/पूर्व सैनिकों के वंशज500 रुपए0500 रुपए

          भर्ती के लिए क्यूआर कोड जारी

          पंजाब पुलिस भर्ती के लिए विभाग की ओर से क्यूआर कोड भी जारी किया जाएगा। उम्मीदवार क्यूआर कोड स्कैन करके डायरेक्ट भर्ती के ऑफिशियल लिंक पर पहुंच सकेंगे और वहां से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इससे उम्मीदवारों को वेबसाइट खोजने में आसानी होगी और आवेदन प्रक्रिया जल्दी पूरी हो सकेगी।

          एग्जाम पैटर्न 

          पेपरसब्जेक्टक्वेश्चवनमार्क्स
          पेपर -1 जनरल अवेयरनेसक्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड एंड न्यूमेरिकल स्किल्स
          मेंटल एंड लॉजिकल एबिलिटी
          इंग्लिश लैंग्वेज
          पंजाबी लैंग्वेज स्किल
          डिजिटल लिटरेसी एंड अवेयरनेस
          10035
          पेपर -2 पंजाबी लैंग्वेज5050

          ऐसे करें आवेदन 

          • ऑफिशियल वेबसाइट punjabpolice.gov.in पर जाएं।
          • न्यू रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
          • नाम, पासवर्ड के साथ लॉग इन करें।
          • फॉर्म में पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर और अन्य डॉक्यूमेंट्स अटैच करें।
          • फीस का भुगतान करके फॉर्म सब्मिट करें।
          • इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें।

          पुलिस कॉन्स्टेबल ऑपरेटर के 993 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              बिलासपुर से दिल्ली के लिए नाइट फ्लाइट शुरू, 3 मई से मिलेगी सीधी उड़ान सुविधा

              बिलासपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। छत्तीसगढ़ के बिलासा देवी केवट एयरपोर्ट से अब...

              अनुकंपा नौकरी विरासत नहीं, बहू ने सास का ख्याल नहीं रखा तो जाएगी नौकरी : हाईकोर्ट

              बिलासपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अनुकंपा नियुक्ति को लेकर...