नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, कार से 245 किलो गांजा जब्त, एक गिरफ्तार

      Date:

      बिलासपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कार से 245 किलो गांजा बरामद किया है, जिसकी कीमत करीब 1.22 करोड़ रुपए बताई जा रही है। मामला रतनपुर थाना क्षेत्र का है।

          मुखबिर की सूचना पर एसीसीयू और रतनपुर पुलिस ने भेड़ीमुड़ा नवापारा चौक पर घेराबंदी की। संदिग्ध मारुति अर्टिगा कार को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक पुलिस को देखकर भागने लगा। पीछा करने के दौरान कार को रोक लिया गया। कार रुकते ही एक आरोपी फरार हो गया, जबकि दूसरे को पुलिस ने पकड़ लिया। तलाशी में कार से गांजे के पैकेट मिले। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अमित कुमार केवट निवासी शहडोल (मध्यप्रदेश) के रूप में हुई है। पुलिस ने कार समेत करीब 1.30 करोड़ रुपए का सामान जब्त किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर फरार साथी और मुख्य सरगना की तलाश की जा रही है।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              BCCI का फैसला, अजित अगरकर 2027 वर्ल्ड कप तक संभालेंगे चयन की कमान

              मुंबई (एजेंसी)। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टीम...