कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। नगर विधायक एवं उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी तथा सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने सिविल लाइन थाना परिसर में जिले के प्रथम महिला थाना का फीता काटकर विधिवत शुभारंभ किया।

इस अवसर पर मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि जिले का यह पहला महिला थाना महिलाओं के खिलाफ अपराधों की रोकथाम में अहम भूमिका निभाएगा और उनकी शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करेगा। उन्होंने निरीक्षक श्रीमती भावना खांडेकर को महिला थाना प्रभारी का विधिवत पदभार भी ग्रहण कराया।

मंत्री ने कहा कि महिला थाना महिलाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देने वाली महत्वपूर्ण पहल है, जहां उन्हें अपने अधिकारों की रक्षा के लिए सुरक्षित और भरोसेमंद वातावरण मिलेगा। कार्यक्रम में महापौर संजू देवी राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष पवन सिंह, कलेक्टर कुणाल दुदावत, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी सहित अन्य जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
मेधावी बच्चों का सम्मान
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया। साथ ही मंत्री श्री देवांगन ने थाना परिसर में वाटर कूलर स्थापना की घोषणा की। गर्मी के मौसम में आगजनी से बचाव के उपायों को लेकर जनजागरूकता पंपलेट का भी विमोचन किया गया।
डीएमएफ से होगा जिले का अतिरिक्त विकास : मंत्री लखनलाल देवांगन

