कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम के दौरान उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भैंसमा में छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री लखनलाल देवांगन ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने, उनकी नियमित देखभाल करने और पर्यावरण संरक्षण को जनभागीदारी का अभियान बनाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर कुणाल दुदावत सहित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने भी पौधरोपण कर अभियान में सहभागिता निभाई और हरित एवं स्वच्छ वातावरण के निर्माण का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान उल्लास-नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत मंत्री श्री देवांगन ने उपस्थित अधिकारियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं नागरिकों को साक्षरता की शपथ भी दिलाई। सभी ने समाज के प्रत्येक निरक्षर व्यक्ति को शिक्षित बनाने, शिक्षा के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने और साक्षर समाज के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में शिक्षा को सामाजिक परिवर्तन, आत्मनिर्भरता और समावेशी विकास का सबसे सशक्त माध्यम बताते हुए लोगों से “साक्षर भारत, सक्षम भारत” के निर्माण में सहभागी बनने का आह्वान किया गया।
पाड़ीमार वार्ड में 25 लाख रुपये से सड़क डामरीकरण कार्य शुरू, मंत्री लखनलाल देवांगन ने किया भूमिपूजन

