इंडिया गठबंधन की बैठक में खरगे ने उठाए SIR और ईवीएम पर सवाल

      Date:

      • मतदाता सूची से नाम हटाने की प्रक्रिया पारदर्शी करने की मांग, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग भी उठाई

      नई दिल्ली (एजेंसी)। राजधानी दिल्ली में बुधवार को हुई ‘इंडिया’ गठबंधन की बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली, मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर), ईवीएम और नए मतदाताओं के पंजीकरण से जुड़े मुद्दे उठाए। खरगे ने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक नागरिक के मत का समान महत्व सुनिश्चित किया जाना चाहिए। बैठक में निर्वाचन आयोग के मुद्दे पर आगे की साझा रणनीति को लेकर भी चर्चा हुई।

          खरगे ने एसआईआर प्रक्रिया का उल्लेख करते हुए दावा किया कि इसके तहत करीब 13.3 करोड़ मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं। उन्होंने मांग की कि यदि किसी नागरिक का नाम मतदाता सूची से हटाया जाता है तो इसकी पूरी जानकारी सार्वजनिक की जानी चाहिए और संबंधित व्यक्ति को नाम हटाए जाने का कारण बताकर अपील का अवसर दिया जाना चाहिए। कांग्रेस अध्यक्ष ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए। विपक्षी गठबंधन की ओर से उन्हें पद से हटाने की मांग को लेकर आगे की रणनीति पर चर्चा की गई। निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ संयुक्त अभियान को लेकर भी बैठक में विचार-विमर्श हुआ।

          ईवीएम और चुनाव व्यवस्था पर चर्चा

          बैठक में ईवीएम के इस्तेमाल को लेकर भी सवाल उठाए गए। खरगे ने चुनाव प्रक्रिया में अधिक पारदर्शिता की जरूरत बताते हुए मतदान व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को उठाया। विपक्षी दलों की ओर से मतपत्र से मतदान की मांग भी सामने आई है। खरगे ने वर्ष 2023 में बनाए गए चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति से संबंधित कानून पर भी आपत्ति जताई। उन्होंने आरोप लगाया कि नियुक्ति प्रक्रिया में मुख्य न्यायाधीश की भूमिका हटाकर केंद्रीय मंत्री को शामिल किया गया, जिससे निर्वाचन आयोग की स्वायत्तता को लेकर सवाल खड़े होते हैं।

          युवा मतदाताओं के पंजीकरण को सरल बनाने की मांग

          कांग्रेस अध्यक्ष ने पहली बार मतदान करने वाले युवाओं के लिए मतदाता पंजीकरण की प्रक्रिया आसान बनाने की मांग की। उनका कहना है कि युवा मतदाताओं को अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने में अनावश्यक परेशानी नहीं होनी चाहिए। ‘इंडिया’ गठबंधन की बैठक में निर्वाचन आयोग, एसआईआर और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों पर विपक्षी दलों की आगे की रणनीति पर मंथन किया गया।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              नेशनल हाईवे-30 पर ट्रक-एंबुलेंस में आमने-सामने भिड़ंत, दो लोगों की मौत

              बेमेतरा (AkhandBharatHNKP.Com)। बेमेतरा-कवर्धा नेशनल हाईवे-30 पर मंगलवार रात दर्दनाक सड़क...