अगले वर्ष भारत दौरे पर आ सकते हैं अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप, पीएम मोदी से रिश्ते बेहद मजबूत : रुबियो

      Date:

      वॉशिंगटन (एजेंसी)। अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने जानकारी दी है कि अमेरिकी राष्ट्रपति  डोनाल्ड ट्रंप अगले वर्ष की शुरुआत में भारत दौरे पर आ सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और डोनाल्ड ट्रंप के बीच बेहद मजबूत और सकारात्मक संबंध हैं, जो भारत और अमेरिका के रिश्तों को नई मजबूती दे रहे हैं।

          समाचार एजेंसी से बातचीत के दौरान रुबियो ने कहा कि भारत अमेरिका का एक महत्वपूर्ण सहयोगी और भरोसेमंद साझेदार है। दोनों देशों के बीच कूटनीतिक संबंध लगातार मजबूत हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति ट्रंप की प्रस्तावित भारत यात्रा की तैयारियां चल रही हैं और उम्मीद है कि वर्ष के अंत तक इस दौरे को अंतिम रूप दे दिया जाएगा। रुबियो ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच आपसी विश्वास और बेहतर तालमेल दोनों देशों के संबंधों को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि इस तरह के मजबूत नेतृत्व से भारत-अमेरिका संबंध और अधिक गहरे होंगे। अगर यह दौरा तय होता है तो फरवरी 2020 के बाद यह ट्रंप की पहली भारत यात्रा होगी। हाल ही में दोनों नेताओं की मुलाकात G7 Summit के दौरान हुई थी, जिसे दोनों देशों के रिश्तों के लिए काफी महत्वपूर्ण माना गया।  अमेरिका ने यह भी संकेत दिए हैं कि भारत और अमेरिका के बीच बहुप्रतीक्षित व्यापार समझौता जल्द पूरा हो सकता है। रुबियो के अनुसार दोनों देशों के बीच बातचीत सकारात्मक दिशा में चल रही है और समझौता लगभग अंतिम चरण में पहुंच चुका है।

          ऊर्जा क्षेत्र में भी बढ़ रहा सहयोग

          ऊर्जा क्षेत्र में सहयोग को लेकर भी अमेरिका ने भारत की भूमिका को अहम बताया है। रुबियो ने कहा कि दोनों देश ऊर्जा आपूर्ति बढ़ाने पर मिलकर काम कर रहे हैं और भारत उन चुनिंदा देशों में शामिल है जिनके पास भारी कच्चे तेल को शोधन करने की विशेष क्षमता मौजूद है। इससे आने वाले समय में दोनों देशों के आर्थिक और रणनीतिक संबंध और मजबूत होने की संभावना जताई जा रही है।

          अमेरिकी राष्ट्रपति ने परमाणु हथियारों की टेस्टिंग का दिया आदेश

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              बालको ने मानसिक स्वास्थ्य एवं तनाव प्रबंधन पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया

              कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने कर्मचारियों...