जिला पंचायत सीईओ प्रतीक जैन ने राज्योत्सव की तैयारियों का लिया जायजा

      Date:

      • आयोजन स्थल पर मंच, सुरक्षा, पार्किंग और दर्शक व्यवस्था समय पर पूरी करने के दिए निर्देश

      कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर 2 नवंबर को आयोजित होने वाले एकदिवसीय राज्योत्सव समारोह की तैयारियों का जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रतीक जैन ने जायजा लिया। कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देशन में उन्होंने कोरबा स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर ओपन ऑडिटोरियम का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

          श्री जैन ने मंच निर्माण, विद्युत एवं ध्वनि व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग, दर्शक दीर्घा और विशिष्ट अतिथियों के बैठने की व्यवस्था समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही कलाकारों के ठहरने, भोजन एवं आवास की व्यवस्था के साथ पेयजल, स्वास्थ्य सुविधा, स्वच्छता और सुरक्षा इंतजामों की भी समीक्षा की। उन्होंने आयोजन स्थल के प्रवेश एवं निकास मार्ग, पार्किंग व्यवस्था तथा विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाने के लिए स्थान निर्धारण करते हुए व्यवस्थित मार्ग योजना तैयार करने के निर्देश दिए। श्री जैन ने कहा कि राज्योत्सव प्रदेश की गौरवशाली यात्रा और उपलब्धियों का प्रतीक है। समारोह की सभी तैयारियां सुव्यवस्थित, सुरक्षित और गरिमापूर्ण ढंग से पूरी की जाएं। इस अवसर पर अपर कलेक्टर देवेंद्र पटेल, ओंकार यादव, नगर निगम, लोक निर्माण विभाग, विद्युत, यांत्रिकी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related