कर्मचारी चयन आयोग ने 2536 पदों पर निकाली भर्ती, सैलरी 92 हजार से ज्यादा

      Date:

          नई दिल्ली (एजेंसी)। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने 2,536 पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। एप्लीकेशन फॉर्म के लिए करेक्शन विंडो और करेक्शन फीस के ऑनलाइन भुगतान की तारीख 14 अक्टूबर से 16 अक्टूबर की रात 11 बजे तय की गई है।

          फीस 

          • जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस (पुरुष) : 100 रुपए प्रतिमाह
          • एससी, एसटी, पूर्व सैनिक, विकलांग, महिला : नि:शुल्क

          एज लिमिट 

          • न्यूनतम : 18 साल
          • अधिकतम : 27 साल
          • सरकारी नियमों के मुताबिक आरक्षित वर्गों जैसे अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और दिव्यांग (PwD) उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र में छूट दी जाएगी।

          सिलेक्शन प्रोसेस 

          • टियर – 1
          • टियर – 2
          • स्किल टेस्ट
          • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

          सैलरी 

          • 19,900 से 92,300 रुपए प्रतिमाह
          • अन्य अलाउंस का लाभ भी दिया जाएगा।

          ऐसे करें आवेदन 

          • एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
          • होम पेज पर दिए गए अप्लाई टैब पर क्लिक करें।
          • रजिस्ट्रेशन करके एप्लीकेशन फॉर्म भरें।
          • मांगे गए डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
          • फीस जमा करके फॉर्म सब्मिट कर दें।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related