अंबिकापुर बाल संप्रेक्षण गृह से फिर 13 अपचारी बालक फरार, सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल

      Date:

      • पुराना दरवाजा तोड़कर देर रात हुए फरार, पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन; 23 जून को भी हुई थी ऐसी ही घटना

      अंबिकापुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सरगुजा जिले के गांधीनगर थाना क्षेत्र स्थित बाल संप्रेक्षण गृह से एक बार फिर 13 अपचारी बालकों के फरार होने की घटना सामने आई है। देर रात हुई इस घटना के बाद संप्रेक्षण गृह प्रशासन और पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फरार बालकों की तलाश में व्यापक सर्च अभियान शुरू कर दिया।

          जानकारी के अनुसार, अपचारी बालकों ने संप्रेक्षण गृह के पुराने दरवाजे को तोड़कर भागने की योजना बनाई। सुरक्षा व्यवस्था में सेंध लगाते हुए सभी 13 बालक परिसर से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही प्रबंधन ने तत्काल गांधीनगर थाना पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। यह पहली बार नहीं है जब अंबिकापुर के इस बाल संप्रेक्षण गृह से अपचारी बालक फरार हुए हैं। इससे पहले 23 जून को भी 13 अपचारी बालक यहां से भाग निकले थे। उस समय पुलिस ने अधिकांश बालकों को पकड़ लिया था, लेकिन दो अपचारी अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। फिलहाल पुलिस फरार बालकों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है और मामले की जांच जारी है।

          जेल शिफ्टिंग से पहले बाल सुधार गृह में चौकीदार की हत्या कर 4 बाल अपचारी फरार

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related