बूथ से लेकर जिला स्तर तक संगठन होगा मजबूत, जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में बनी रणनीति

      Date:

      • पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल बोले- पद नहीं, जनता से जुड़ने की जिम्मेदारी है संगठन

      कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। जिला कांग्रेस कार्यालय टीपी नगर में जिला कांग्रेस कमेटी (शहर) की ओर से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी एवं मंडल कांग्रेस कमेटियों के पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन के पुनर्गठन, बूथ और वार्ड स्तर तक कांग्रेस को मजबूत करने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।

          जिला कांग्रेस कार्यालय

          जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश राठौर ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा संगठन को जिला, ब्लॉक, मंडल, वार्ड और बूथ स्तर पर पुनर्गठित करने का अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कोरबा शहर में चार ब्लॉक और दस मंडल कांग्रेस कमेटियों का गठन पूरा हो चुका है तथा अब बूथ कमेटियों के गठन का कार्य तेजी से चल रहा है। इसके बाद वार्ड अध्यक्षों एवं वार्ड कमेटियों का गठन भी शीघ्र किया जाएगा।

          बैठक में विशेष रूप से मौजूद पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को संगठन को मजबूत करने का मंत्र देते हुए कहा कि अधिकांश नए ब्लॉक और मंडल अध्यक्ष युवा हैं, जो कांग्रेस के भविष्य की मजबूत नींव हैं। उन्होंने कहा कि संगठन में मिली जिम्मेदारी केवल एक पद नहीं, बल्कि जनता के बीच कांग्रेस की विचारधारा और नीतियों को पहुंचाने का दायित्व है। उन्होंने बताया कि जिला शहर कांग्रेस के चारों ब्लॉकों के लिए प्रभारी नियुक्त किए जा चुके हैं। जल्द ही दसों मंडल समितियों के लिए मंडल प्रभारियों तथा जिला, ब्लॉक और मंडल स्तर पर प्रवक्ताओं की नियुक्ति भी की जाएगी। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से अपने-अपने क्षेत्रों में समयबद्ध तरीके से बूथ और वार्ड समितियों का गठन सुनिश्चित करने का आह्वान किया। बैठक को वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री रेखा त्रिपाठी, प्रदेश सचिव विकास सिंह, बी.एन. सिंह, अनुसूचित जाति कांग्रेस अध्यक्ष नारायण कुर्रे, ओबीसी कांग्रेस अध्यक्ष गजानंद साहू, युवा कांग्रेस अध्यक्ष राकेश पंकज सहित कई वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों ने भी संबोधित किया। बैठक में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

          सक्रिय कार्यकर्ताओं को मिलेगी प्राथमिकता

          पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजकिशोर प्रसाद ने संगठनात्मक पुनर्गठन का स्वागत करते हुए सक्रिय कार्यकर्ताओं को अधिक अवसर देने के लिए पदों की संख्या बढ़ाने की आवश्यकता बताई। वहीं पूर्व अध्यक्ष श्याम सुंदर सोनी ने कहा कि अब तक बेहतर प्रदर्शन करने वाले कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है और आगामी नियुक्तियों में भी सक्रिय कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता मिलेगी। महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष कुसुम द्विवेदी ने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा गरीब, किसान, मजदूर, युवा, महिला और वंचित वर्ग के अधिकारों की रक्षा के लिए समर्पित रही है। उन्होंने संगठन को मजबूत करने के लिए अधिक से अधिक लोगों को कांग्रेस से जोड़ने का आह्वान किया।

          गजानंद साहु पुनः कांग्रेस ओबीसी विभाग कोरबा शहर के जिलाध्यक्ष नियुक्त, पूर्व मंत्री से मिलकर व्यक्त किया आभार

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related