एआई और नए सॉफ्टवेयर के साथ मजबूत होगी प्रदेश की पुलिस

      Date:

      • एआई के जरिए ट्रेस होंगी गाडिय़ां, थाना क्षेत्रों को बीट में बांटा जाएगा, प्रभारी नियुक्ति होंगे, गुंडा-बदमाशों पर रहेगी नजर

          रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। छत्तीसगढ़ पुलिस इस साल बीट सिस्टम को और मजबूत करने पर जोर देगी। 2026 में राज्य की पुलिस का मुख्य फोकस थाना क्षेत्रों को छोटे-छोटे बीट में बांटने और हर बीट के लिए जिम्मेदार अधिकारी नियुक्त करने पर रहेगा। प्रत्येक बीट प्रभारी अपने इलाके में होने वाली घटनाओं के लिए जवाबदेह होंगे।

          बीट प्रभारी इलाके की गतिविधियों, संदिग्धों और अपराधियों पर लगातार नजर रखेंगे और इलाके के नागरिकों के साथ संवाद बनाए रखेंगे। पुलिस इस काम में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और नए सॉफ्टवेयर उपकरणों का भी व्यापक इस्तेमाल करेगी। पिछले साल नवंबर में हुई डीजीपी-आईजी कॉन्फ्रेंस के बाद राज्य पुलिस ने 107 बिंदुओं का पुलिसिंग एजेंडा तैयार किया है। सभी राज्यों को यह एजेंडा जनवरी में भेज दिया गया था और इस पर पूरे साल काम किया जाएगा। वर्ष के अंत में होने वाली डीजीपी-आईजी कॉन्फ्रेंस में इसकी समीक्षा की जाएगी।

          नागरिकों की सुरक्षा होगी बेहतर 

          पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बीट सिस्टम के तहत थाना और क्राइम ब्रांच सहित सभी पुलिस विंग में इस व्यवस्था को लागू किया जाएगा। हालांकि कई शहरों में यह पहले से मौजूद है, लेकिन इसे नए सिरे से सुदृढ़ किया जाएगा। प्रत्येक थाने के कर्मचारी की जिम्मेदारी स्पष्ट की जाएगी, ताकि निगरानी और कार्रवाई में तेजी आए और नागरिकों की सुरक्षा बेहतर हो।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              बैंक ऑफ बड़ौदा में 104 पदों पर भर्ती, आवेदन शुरू

              नई दिल्ली (एजेंसी)। बैंक ऑफ बड़ौदा में ग्रुप-हेड, टेरिटरी...

              भारत सरकार टकसाल में 94 वैकेंसी, सैलरी 95 हजार से ज्यादा

              नई दिल्ली (एजेंसी)। इंडिया गवर्नमेंट मिंट (भारत सरकार टकसाल)...