सड़कों और पुलों के निर्माण में तेजी, 13 नए प्रोजेक्ट के लिए 299 करोड़ मंजूर

      Date:

          रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। प्रदेश में सड़कों व पुलों के निर्माण को तेज करने के लिए लोक निर्माण विभाग ने अहम निर्णय लिए हैं। विभाग ने 13 निर्माण परियोजनाओं के लिए लगभग 299 करोड़ रुपए की निविदा मंजूर की है, वहीं 7 जिलों में 10 सड़कों के निर्माण के लिए 116 करोड़ रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति भी दी गई है।

          लोक निर्माण विभागउप मुख्यमंत्री और लोक निर्माण मंत्री अरुण साव की मंजूरी के बाद इन आदेशों को जारी किया गया है। उन्होंने अधिकारियों और निर्माण एजेंसियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि निर्माण की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। निर्माण कार्यों की निगरानी अब सीधे क्षेत्रीय मुख्य अभियंता कार्यालय और प्रमुख अभियंता कार्यालय करेंगे, ताकि सभी काम पारदर्शी और उच्च गुणवत्ता के मानकों के अनुरूप हो।

          लोक निर्माण विभाग का कहना है कि इन सड़कों, पुलों और भवन निर्माण से प्रदेश का सड़क नेटवर्क मजबूत होगा, लोगों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलेगी और विकास परियोजनाओं में नई गति आएगी। इसके साथ ही आम नागरिक भी निर्माण कार्यों की जानकारी ले सकेंगे, जिससे पारदर्शिता सुनिश्चित होगी।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              जय माँ गुरु : तो उसका पूर्ण क्षय होता है

              जय माँ गुरुजो व्यक्ति आश्रम के लिये शारीरिक, आर्थिक,...