सीजी सेट-2026 के लिए आवेदन शुरू, 17 अगस्त तक भरें फॉर्म, 4 अक्टूबर को होगी परीक्षा

      Date:

      • सीजी व्यापम ने जारी की अधिसूचना, 18 से 20 अगस्त तक आवेदन में सुधार का मिलेगा मौका

      रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (सीजी व्यापम) ने छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा (सीजी सेट-2026) के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 23 जुलाई से 17 अगस्त 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र में त्रुटि होने पर 18 से 20 अगस्त तक संशोधन का अवसर भी दिया जाएगा।

          सीजी सेट-2026 का आयोजन 4 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। परीक्षा दो पालियों में होगी। पहला प्रश्नपत्र सुबह 10 बजे से 11:15 बजे तक और दूसरा प्रश्नपत्र दोपहर 2 बजे से 4:15 बजे तक आयोजित होगा।

          परीक्षा का स्वरूप

          • प्रथम प्रश्नपत्र: 50 प्रश्न, 100 अंक
          • द्वितीय प्रश्नपत्र: 100 प्रश्न, 200 अंक
          • ऋणात्मक अंकन (नेगेटिव मार्किंग): नहीं होगी।

          आवेदन शुल्क

          • सामान्य वर्ग: 350 रुपये
          • अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी): 250 रुपये
          • अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (एससी/एसटी): 200 रुपये।

          ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया

          अभ्यर्थी सीजी व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर सीजी सेट-2026 ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद मोबाइल नंबर और पासवर्ड से लॉगिन कर आवेदन पत्र भरें, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें, शुल्क जमा करें और आवेदन पत्र का प्रिंट सुरक्षित रख लें।

          सहायक प्राध्यापक बनने के लिए महत्वपूर्ण परीक्षा

          सीजी सेट राज्य के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में सहायक प्राध्यापक (असिस्टेंट प्रोफेसर) बनने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण पात्रता परीक्षा है। इसलिए अभ्यर्थियों को अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी गई है।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              मंत्री लखनलाल देवांगन ने घर पर लगाया 10 किलोवाट का सोलर प्लांट

              प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना अपनाने की अपील,...