साउथ बस्तर के 47 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, 1 करोड़ 50 लाख का था इनाम

      Date:

      जगदलपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। छत्तीसगढ़ से लगे लेलंगाना में साउथ बस्तर क्षेत्र से जुड़े 47 नक्सलियों ने हथियार डालकर आत्मसमर्पण कर दिया है। आत्मसमर्पण करने वालों में डीकेएसजेडसीएम, डीवीसीएम, एसीएम और पीएम स्तर के कैडर शामिल हैं। इन सभी पर कुल 1 करोड़ 50 लाख रुपए का इनाम घोषित था।

          पुलिस के अनुसार, सरेंडर करने वाले नक्सली बस्तर के विभिन्न इलाकों में सक्रिय थे। इनमें दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी के सदस्य तथा साउथ बस्तर डीवीसी प्रभारी हेमला इथु उर्फ विज्जा और 9वीं प्लाटून कमांडर पोडियम लच्छु उर्फ मनोज जैसे सक्रिय सदस्य भी शामिल हैं। आत्मसमर्पण के दौरान नक्सलियों ने 32 हथियार और भारी मात्रा में गोला-बारूद जमा कराया। बरामद हथियारों में 1 एलएमजी, 4 एके-47, 3 एसएलआर, 2 इंसास राइफल, 2 मस्कट, 1 बीजीएल गन, 2 एयर गन, 1 पिस्टल, 1 रिवॉल्वर तथा 12 सिंगल शॉट गन शामिल हैं। इसके अलावा 515 जिंदा कारतूस भी जब्त किए गए हैं। तेलंगाना पुलिस ने बताया कि राज्य सरकार की पुनर्वास नीति, लगातार चलाए जा रहे अभियान और बढ़ते दबाव के चलते नक्सलियों ने मुख्यधारा में लौटने का फैसला लिया। इस आत्मसमर्पण से साउथ बस्तर डीवीसी और डीकेएसजेडसीएम संगठन को बड़ा झटका माना जा रहा है।

          पहले भी हुए बड़े सरेंडर

          31 मार्च को बीजापुर में 25 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया था। इनके इनपुट पर 14 करोड़ रुपए का नक्सली डंप बरामद हुआ था, जिसमें 3 करोड़ नकद और 7 किलो सोना शामिल था। इसके अलावा दो महीने पहले जगदलपुर में 108 नक्सलियों ने हथियार डाल दिए थे। इन पर 3.95 करोड़ रुपए का इनाम घोषित था। उस दौरान नक्सलियों ने 1 किलो सोना, करोड़ों रुपए नकद और 101 हथियार पुलिस को सौंपे थे।

          कांकेर नक्सलमुक्ति की ओर, 19 नक्सली करेंगे आत्मसमर्पण, परतापुर एरिया कमेटी के सदस्य शामिल

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              वॉशिंगटन में डिनर कार्यक्रम के दौरान गोलीबारी, बाल- बाल बचे डोनाल्ड ट्रम्प

              वॉशिंगटन (एजेंसी)। अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीसी में आयोजित...

              लाल बहादुर शास्त्री संस्कृत यूनिवर्सिटी में 33 वैकेंसी, एज लिमिट 50 साल

              नई दिल्ली (एजेंसी)। लाल बहादुर शास्त्री नेशनल संस्कृत यूनिवर्सिटी,...