साकेत भवन में लगा विशेष स्वास्थ्य शिविर, 500 से अधिक कर्मचारियों की हुई जांच

      Date:

      • महापौर संजूदेवी राजपूत ने किया शिविर का समापन, मुख्यमंत्री व श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन के प्रति जताया आभार

      कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन के निर्देश पर कर्मचारी राज्य बीमा औषधालय कोरबा द्वारा निगम कार्यालय साकेत भवन में विशेष स्वास्थ्य जागरूकता एवं जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर का समापन महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने किया और शासन के प्रति आभार जताया।

          बुधवार सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक चले इस शिविर में नगर निगम के 500 से अधिक अधिकारी-कर्मचारियों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया। शिविर में ब्लड प्रेशर, शुगर, जोड़ों का दर्द, सिरदर्द, अनिद्रा, हाईपरटेंशन, फीवर, एलर्जी, लीवर, किडनी और हृदय संबंधी बीमारियों की जांच विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा की गई। चिकित्सकों ने जरूरतमंद कर्मचारियों को आवश्यक दवाइयां वितरित कीं और स्वास्थ्य संबंधी परामर्श भी दिया। महापौर संजूदेवी राजपूत ने शिविर के सफल आयोजन पर कर्मचारी राज्य बीमा औषधालय की टीम की सराहना की।

          शिविर के समापन के दौरान निगम की मेयर इन काउंसिल के सदस्य अजय कुमार चन्द्रा, ममता यादव, फिरत राम साहू, योगेश मिश्रा, पूर्व पार्षद दीपक यादव, रामशंकर साहू, अधीक्षण अभियंता सुरेश बरूआ,  लेखाधिकारी भवकांत नायक, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.संजय तिवारी, अरूण मिश्रा, आनंद दुबे आदि के साथ निगम के अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

          नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम : महापौर

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              आत्मानंद और विवेकानंद स्कूलों में 5 हजार पदों पर होगी भर्ती, राज्य स्तरीय परीक्षा के जरिए होगा चयन

              रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम (सेजस)...