मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे मुख्य अतिथि
रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रदेश के युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए 7 और 8 अक्टूबर को रायपुर के बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम, बूढ़ापारा में राज्य स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।
मेले का मुख्य कार्यक्रम 8 अक्टूबर को सुबह 10 बजे होगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि होंगे, जबकि विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह अध्यक्षता करेंगे। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा सहित कई मंत्री, सांसद और विधायक भी शामिल होंगे। रोजगार मेले में युवाओं को निजी क्षेत्र में उपलब्ध विभिन्न रोजगार अवसरों की जानकारी दी जाएगी। उनकी योग्यता और कौशल के अनुरूप रोजगार का अवसर उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। रोजगार विभाग ने प्रदेश के युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में मेले में शामिल होकर इसका लाभ उठाने की अपील की है।

