रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com) नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत के निवास पहुंचे मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, राज्यसभा सांसद और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ।

इस दौरान नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत, सांसद ज्योत्सना महंत व सूरज महंत ने दिग्विजय सिंह का आत्मीय स्वागत किया।

इस अवसर पर प्रदेश के दिग्गज नेताओं का जमावड़ा रहा। पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व उपमुख्यमंत्री टी, एस सिंहदेव, पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा, धनेंद्र साहू, पूर्व सांसद गंगा पोटाई, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, पूर्व विधायक अंबिका सिंहदेव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेजन उपस्थित थे।