डीवीसीएम रैंक के नक्सली मल्लेश ने किया आत्मसमर्पण

      Date:

          कांकेर (AkhandBharatHNKP.Com)। उत्तर बस्तर कांकेर जिले में डीवीसीएम रैंक के नक्सली मल्लेश ने बीएसएफ के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। उसने छोटेबेठिया स्थित बीएसएफ कैंप में अपनी एके-47 राइफल के साथ सरेंडर किया। जानकारी के अनुसार, मल्लेश ग्रामीणों के साथ कैंप पहुंचा और मुख्यधारा में शामिल होने की इच्छा जताई।

          आत्मसमर्पण की प्रक्रिया बीएसएफ सेक्टर मुख्यालय की जी ब्रांच तथा 94वीं वाहिनी के कमांडेंट राघवेंद्र सिंह की उपस्थिति में पूरी की गई। सुरक्षा बलों ने इसे क्षेत्र में शांति स्थापना और नक्सल उन्मूलन अभियान के लिए महत्वपूर्ण सफलता बताया है। अधिकारियों का कहना है कि लगातार चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन और आत्मसमर्पण नीति के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि उत्तर बस्तर कांकेर क्षेत्र में अब भी सक्रिय नक्सलियों की तलाश में सुरक्षा बल अभियान चला रहे हैं। मल्लेश के आत्मसमर्पण के बाद शेष नक्सलियों की संख्या में कमी आई है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related