छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

      Date:

          बिलासपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। हाईकोर्ट को बुधवार सुबह बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गईं। ई-मेल में हाईकोर्ट परिसर को निशाना बनाने की बात लिखी गई थी, जिसके बाद तत्काल सुरक्षा बढ़ा दी गई।

          सूचना मिलते ही एसएसपी रजनेश सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे परिसर को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया। कोर्ट परिसर के प्रवेश और निकास द्वारों पर सख्ती बढ़ा दी गई है। संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया गया है। डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक दस्ता भी जांच में जुटा है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, ई-मेल की सत्यता और स्रोत का पता लगाने के लिए साइबर सेल की मदद ली जा रही है। फिलहाल किसी भी तरह की संदिग्ध वस्तु मिलने की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन एहतियातन सघन तलाशी अभियान चलाया गया।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related