दीपावली को लेकर कोरबा पुलिस अलर्ट, बाजारों में किया पैदल मार्च, ज्वेलर्स और व्यापारियों को सतर्क रहने की सलाह

      Date:

      • बांकीमोंगरा थाना प्रभारी रामकुमार साव के नेतृत्व में निकली पुलिस टीम, सीसीटीवी दुरुस्त रखने और संदिग्ध गतिविधियों की तत्काल सूचना देने की अपील

          कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। दीपावली पर्व के मद्देनजर जिले में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए पुलिस ने बाजारों और प्रमुख व्यापारिक क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी है। इसी कड़ी में बांकीमोंगरा पुलिस ने थाना प्रभारी रामकुमार साव के नेतृत्व में नगर के प्रमुख मार्गों और बाजारों में पैदल मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने दुकानदारों, सर्राफा व्यापारियों और बड़े प्रतिष्ठानों के संचालकों से मुलाकात कर सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

          पुलिस टीम ने विशेष रूप से ज्वेलरी दुकानों और बड़े व्यापारिक प्रतिष्ठानों के संचालकों को सतर्क रहने की सलाह दी। दुकानदारों से कहा गया कि वे अपने प्रतिष्ठानों में लगे सीसीटीवी कैमरों को दुरुस्त रखें और दुकान के आसपास आने-जाने वाले संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर बनाए रखें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील भी की गई। थाना प्रभारी रामकुमार साव ने कहा कि त्योहार के दौरान बाजारों और संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस की लगातार निगरानी रहेगी। पुलिस पेट्रोलिंग टीम सक्रिय रहेगी तथा चौक-चौराहों पर हथियारबंद जवानों की तैनाती कर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। दीपावली के दौरान सर्राफा बाजार में बढ़ने वाली भीड़ और व्यापारिक गतिविधियों को देखते हुए पुलिस ने विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। व्यापारियों को नकदी के लेन-देन में सावधानी रखने और अनजान व्यक्तियों पर आंख मूंदकर भरोसा नहीं करने की सलाह दी गई है।

          शहर के प्रमुख क्षेत्रों में भी पुलिस की गश्त

          बांकीमोंगरा के अलावा कोरबा शहर में कोतवाली थाना, सीएसईबी चौकी, मानिकपुर चौकी और सिविल लाइन थाना पुलिस ने भी अपने-अपने क्षेत्रों में पैदल गश्त की। प्रमुख बाजारों, मार्गों और चौक-चौराहों पर पुलिस जवानों की तैनाती की गई है। पुलिस ने आम नागरिकों और व्यापारियों से अपील की है कि दीपावली का त्योहार शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में मनाने के लिए पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, गतिविधि या घटना की जानकारी तत्काल नजदीकी थाना-चौकी अथवा पुलिस कंट्रोल रूम को दें।

          बांकीमोंगरा में मारपीट और एसईसीएल खदान में डकैती के 6 आरोपी गिरफ्तार

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              जज के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने वाले टीआई पर गिरी गाज, एसएसपी ने किया लाइन अटैच

              बिलासपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। फैमिली कोर्ट के न्यायाधीश के खिलाफ एफआईआर दर्ज...