प्रधानमंत्री ने छठ पूजा के समापन पर दीं शुभकामनाएं

      Date:

          नई दिल्ली (एजेंसी) (AKHANDBHARATHNKP.COM)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को चार दिवसीय छठ पूजा के शुभ समापन पर देशभर के लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। साथ ही पीएम मोदी ने सभी श्रद्धालुओं की भलाई और समृद्धि की प्रार्थना की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में पीएम मोदी ने सूर्य देव और छठी मैया की पूजा के लिए समर्पित त्योहार के सफल समापन पर अपनी खुशी व्यक्त की।
          प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया आज भगवान सूर्य देव को प्रात: कालीन अर्घ्य अर्पित करने के साथ ही छठ के महापर्व का पावन समापन हो गया। इस चार दिवसीय अनुष्ठान के दौरान, हमने छठ पूजा की अपनी भव्य परंपरा की दिव्य झलक देखी। इसके साथ ही पीएम मोदी ने छठी मैया के भक्तों और उत्सव मनाने वालों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी व्रती भक्तों और श्रद्धालुओं के साथ इस पावन पर्व का हिस्सा बने हमारे सभी परिवारजनों को हार्दिक बधाई। छठी मैया की असीम कृपा आप सभी के जीवन को सदैव आलोकित रखे। बता दें कि मंगलवार सुबह देशभर में श्रद्धालुओं ने उगते सूर्य को ‘उषा अर्घ्य’ अर्पित किया जो छठ पूजा के समापन का प्रतीक था। हजारों लोग नदियों, तालाबों और घाटों पर एकत्रित हुए और उन्होंने अनुष्ठान किया तथा समृद्धि और कल्याण का आशीर्वाद मांगा।

          मन की बात : प्रधानमंत्री ने छठ पर्व की बधाई दी, बोले- स्वदेशी वस्तुओं की खरीदारी में उछाल

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              जज के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने वाले टीआई पर गिरी गाज, एसएसपी ने किया लाइन अटैच

              बिलासपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। फैमिली कोर्ट के न्यायाधीश के खिलाफ एफआईआर दर्ज...