मुख्यमंत्री ने दुलदुला छठ घाट में सूर्य को दिया अर्घ्य

      छठ घाट के सौन्दर्यीकरण की घोषणा भी की

      Date:

          मुख्यमंत्री विष्णुदेव सायरायपुर (AKHANDBHARATHNKP.COM)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने छठ महापर्व के अवसर पर दुलदुला छठ घाट में पहुँचकर सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया और प्रदेश की सुख-समृद्धि तथा खुशहाली की कामना की।

          https://dprcg.gov.in/post/1761576689/Raipur-Chief-Minister-Shri-Sai-offered-prayers-to-the-Sun-at-Duldula-Chhath-Ghat-in-Jashpur-prayed-for-the-happiness-prosperity-and-well-being-of-the-state
          मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को छठ पूजा की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह अत्यंत सौभाग्य का अवसर है कि मुझे छठ पर्व में सम्मिलित होने का अवसर मिला। जनता के विश्वास और स्नेह से ही उन्हें जनसेवा का अवसर मिला है, और वे क्षेत्र के विकास एवं जनता की अपेक्षाओं की पूर्ति के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। इस दौरान उन्होंने दुलदुला क्षेत्रवासियों की मांग पर छठ घाट के सौन्दर्यीकरण की घोषणा की। उन्होंने कहा कि आगामी छठ पर्व तक दुलदुला छठ घाट का सौन्दर्यीकरण कार्य पूर्ण कर दिया जाएगा। कुनकुरी छठ घाट का सौन्दर्यीकरण लगभग 5 करोड़ 17 लाख की लागत से किया गया है, जहाँ इस वर्ष व्रती महिलाएँ पूर्ण श्रद्धा-भाव से पूजा-अर्चना कर रही हैं। इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, जनपद पंचायत दुलदुला अध्यक्ष रामकुमार सिंह, आईजी दीपक कुमार झा, कलेक्टर रोहित व्यास, पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह सहित छठ व्रत करने वाली महिलाएँ, जनप्रतिनिधिगण एवं ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

          राज्य स्तरीय परंपरागत वैद्य सम्मेलन में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related