मुख्यमंत्री निवास में आयोजित होगा जनदर्शन, नागरिक सीधे रख सकेंगे अपनी समस्याएं, मांगें और सुझाव; निराकरण के लिए अधिकारियों को दिए जाएंगे आवश्यक निर्देश
रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जनदर्शन कार्यक्रम आगामी 26 नवंबर, गुरुवार को आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर में दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक होने वाले इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री आम नागरिकों से सीधे मुलाकात कर उनकी समस्याएं और मांगें सुनेंगे।
https://dprcg.gov.in/post/1795502948/रायपुर-मुख्यमंत्री-श्री-विष्णु-देव-साय-का-जनदर्शन-26-नवंबर-को
जनदर्शन के दौरान प्रदेशभर से पहुंचे नागरिक अपनी व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक समस्याओं के साथ विभिन्न मांगों और सुझावों को मुख्यमंत्री के समक्ष रख सकेंगे। मुख्यमंत्री साय लोगों की समस्याओं से रूबरू होकर उनके त्वरित एवं उचित निराकरण के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे। इस पहल के माध्यम से आम नागरिकों को अपनी बात सीधे मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का अवसर मिलेगा। जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों और शिकायतों पर संबंधित अधिकारियों के माध्यम से आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

