बकाया कर व किराया नहीं चुकाने पर नगर निगम की सख्ती, 4 दुकानें सील

      Date:

      • नोटिस के बाद भी भुगतान नहीं करने वालों पर कार्रवाई, अन्य बकायादारों के खिलाफ भी चलेगा अभियान

      कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। नगर पालिक निगम कोरबा ने संपत्तिकर एवं दुकान किराया वसूली अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए चार दुकानों को सील कर दिया है। निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बार-बार नोटिस देने के बावजूद बकाया राशि जमा नहीं करने वाले अन्य दुकानदारों के विरुद्ध भी सीलिंग सहित वैधानिक कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

          नगर निगम के अनुसार संबंधित दुकानदारों को कई बार नोटिस जारी कर बकाया संपत्तिकर और दुकान किराया जमा कराने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन निर्धारित समय के भीतर भुगतान नहीं किया गया। इससे निगम के राजस्व पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है, जिसका सीधा प्रभाव शहर के विकास कार्यों और नागरिक सुविधाओं पर पड़ता है। निगम प्रशासन ने सभी बकायादारों से अपील की है कि वे संपत्तिकर, भवन कर, दुकान किराया एवं अन्य लंबित देयकों का शीघ्र भुगतान कर दें, ताकि अनावश्यक कानूनी कार्रवाई से बचा जा सके। अधिकारियों ने कहा कि करों का समय पर भुगतान होने से नगर निगम को विकास कार्यों के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध होते हैं और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं प्रदान की जा सकती हैं।

          नगर निगम कोरबा ने बताया कि शहर में बकाया करों की वसूली के लिए विशेष अभियान लगातार संचालित किया जा रहा है। नोटिस के बावजूद भुगतान नहीं करने वाले बकायादारों के खिलाफ नियमानुसार सीलिंग, कुर्की एवं अन्य वैधानिक कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। निगम ने नागरिकों से समय पर कर जमा कर शहर के विकास में सहयोग करने की अपील की है।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              जरूरतमंदो की संजीवनी बना छत्तीसगढ़ का समाज कल्याण मॉडल

              रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। भारत जब विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में...