‘राष्ट्र निर्माण’ और ‘विकसित भारत’ के संकल्प के साथ बालको में मना 80वां स्वतंत्रता दिवस

      Date:

      • सीईओ राजेश सिंह ने किया ध्वजारोहण, कर्मचारियों से सुरक्षित कार्य और नए विचारों को अपनाने का आह्वान

      बालकोनगर (AkhandBharatHNKP.Com)। वेदांता एल्यूमिनियम मेटल लिमिटेड की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) में 80वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। समारोह में कर्मचारियों और बिजनेस पार्टनर्स ने भाग लिया। इस दौरान स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

          बालको

          बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं पूर्णकालिक निदेशक राजेश सिंह ने प्रशासनिक भवन परिसर में ध्वजारोहण कर समारोह की शुरुआत की। राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान के बाद कर्मचारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण के प्रति अपने दायित्वों को दोहराने का अवसर है। उन्होंने कहा कि बालको की छह दशक से अधिक की यात्रा देश के औद्योगिक विकास में योगदान की यात्रा रही है। कंपनी अब 10 लाख टन वार्षिक एल्यूमिनियम उत्पादन क्षमता की दिशा में आगे बढ़ रही है। सुरक्षा, गुणवत्ता, नवाचार, पर्यावरण और सामुदायिक विकास को कंपनी की प्रमुख प्राथमिकताएं बताते हुए उन्होंने कर्मचारियों से सुरक्षित और बेहतर कार्य करने का संकल्प लेने का आह्वान किया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सीईओ राजेश सिंह ने ‘बालको समाचार’ का शुभारंभ किया। इसके माध्यम से कोरबा, गेवरा, कुसमुंडा, कटघोरा और दीपका समेत आसपास के क्षेत्रों में बालको की गतिविधियों, विकास कार्यों और उपलब्धियों की जानकारी पहुंचाई जाएगी। समारोह में बालको की विकास यात्रा और राष्ट्र निर्माण में कंपनी के योगदान पर आधारित वीडियो भी प्रदर्शित किया गया।

          बालको अस्पताल में मरीजों को बांटे फल

          समारोह के बाद राजेश सिंह और वरिष्ठ अधिकारियों ने बालको अस्पताल पहुंचकर मरीजों को फल वितरित किए और उनका हालचाल जाना। उन्होंने मरीजों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ और चिकित्सा कर्मियों की सेवाओं की सराहना की। बालको का 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह राष्ट्र के प्रति गौरव, सामूहिक जिम्मेदारी और ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने की कंपनी की प्रतिबद्धता के संदेश के साथ संपन्न हुआ।

          बालको के सेवानिवृत कर्मचारियों ने किया संयंत्र भ्रमण, आधुनिक तकनीक, सुरक्षा और विकास देखकर जताया गर्व

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related