15 अगस्त को लाया गया था युवक, कुछ ही दिनों बाद मौत; पुलिस जांच में जुटी
बिलासपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सरकंडा स्थित बाल सुधार गृह में 18 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान रायगढ़ जिले के धर्मजयगढ़ क्षेत्र के किरमिडांड निवासी शुभम अगरिया के रूप में हुई है। युवक को 15 अगस्त को बाल सुधार गृह लाया गया था।
जानकारी मिलते ही सरकंडा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेने के साथ आवश्यक कार्रवाई की और परिजनों को भी सूचना दी। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों का पता चलने की उम्मीद है।
पहले भी उठ चुके हैं सुरक्षा पर सवाल
बाल सुधार गृह में इससे पहले भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल उठ चुके हैं। यहां चार बंदियों द्वारा एक कर्मचारी की हत्या कर फरार होने की घटना सामने आई थी। बाद में पुलिस ने चारों को पकड़ लिया था। इस घटना के बाद एक बार फिर बाल सुधार गृह की सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था सवालों के घेरे में है।
जेल शिफ्टिंग से पहले बाल सुधार गृह में चौकीदार की हत्या कर 4 बाल अपचारी फरार

