मड़वारानी से लौट रहे श्रद्धालुओं की पिकअप पेड़ से टकराई, 9 घायल, मासूम की हालत गंभीर

      Date:

      कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। जिले के मड़वारानी पहाड़ी से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी पिकअप वाहन हादसे का शिकार हो गई। उतराई के दौरान वाहन का ब्रेक फेल हो गया, जिससे पिकअप अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में 9 लोग घायल हुए हैं, जिनमें एक बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है।

          मड़वारानी पहाड़ी

          जानकारी के मुताबिक, चांपा-जांजगीर जिले के सलखन गांव से करीब 25 श्रद्धालु पिकअप में सवार होकर मड़वारानी पहाड़ी स्थित मां के दर्शन करने पहुंचे थे। दर्शन के बाद सभी लोग भोजन कर वापस अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान ढलान वाले रास्ते में अचानक वाहन का ब्रेक फेल हो गया। चालक नियंत्रण नहीं रख सका और पिकअप सीधे पेड़ से जा भिड़ी। टक्कर इतनी तेज थी कि कई यात्री वाहन से उछलकर दूर जा गिरे। घटना की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। एंबुलेंस चालक सुखदास महंत और ईएमटी कृष्ण श्रीवास ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उरगा और चांपा के अस्पतालों में भर्ती कराया।

          सभी घायलों का इलाज जारी

          डॉक्टरों के अनुसार सभी घायलों का इलाज जारी है, जबकि एक मासूम बच्चे की हालत नाजुक बनी हुई है। उरगा थाना प्रभारी नवीन पटेल ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने सड़क की खराब हालत को हादसे की एक वजह बताते हुए जल्द मरम्मत की मांग की है।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              आत्मानंद और विवेकानंद स्कूलों में 5 हजार पदों पर होगी भर्ती, राज्य स्तरीय परीक्षा के जरिए होगा चयन

              रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम (सेजस)...