सुशासन तिहार की तैयारी तेज, कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

      Date:

      • ग्रामीण क्षेत्रों में लगेंगे शिविर, ग्रामीण युवाओं को मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना से रोजगारमूलक प्रशिक्षण प्रदान करने के दिए निर्देश 

      कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। जिले में सुशासन तिहार 2026 को सफल बनाने के लिए कलेक्टर कुणाल दुदावत ने अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि आम लोगों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान और शासन की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन प्रशासन की प्राथमिकता है।

          समय-सीमा बैठक में कलेक्टर ने बताया कि 1 मई से 10 जून तक जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में जनसमस्या निवारण शिविर लगाए जाएंगे। ग्रामीण इलाकों में ग्राम पंचायत समूहों और शहरी क्षेत्रों में वार्ड क्लस्टर के आधार पर शिविर आयोजित होंगे। इन शिविरों में शिकायतों का समाधान करने के साथ योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिविरों में प्राप्त सभी आवेदनों का निराकरण अधिकतम एक माह के भीतर अनिवार्य रूप से किया जाए। साथ ही आवेदकों को आवेदन की स्थिति की जानकारी भी उपलब्ध कराई जाए। कलेक्टर ने कहा कि राजस्व मामलों जैसे सीमांकन, नामांतरण और फौती प्रकरणों का 30 अप्रैल तक निपटारा किया जाए। इसके अलावा मनरेगा मजदूरी भुगतान, खराब ट्रांसफार्मर बदलने, हैंडपंप मरम्मत, पेंशन और राशन कार्ड संबंधी समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए गए।

          कंट्रोल रूम स्थापित करने के निर्देश

          उन्होंने जिला पंचायत सीईओ को कंट्रोल रूम स्थापित करने के निर्देश दिए, ताकि जनसमस्याओं का तत्काल निराकरण हो सके। सुशासन तिहार के दौरान अनावश्यक अवकाश पर रोक रहेगी और सभी अधिकारी मिशन मोड में काम करेंगे।कौशल विकास योजना के तहत ग्रामीण युवाओं को रोजगारमूलक प्रशिक्षण देने पर भी जोर दिया गया। कलेक्टर ने लाइवलीहुड कॉलेज में दूरस्थ युवाओं के लिए भोजन और आवास की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना, महतारी वंदन योजना, पीएम सूर्यघर योजना और अन्य लंबित मामलों की समीक्षा कर शीघ्र निराकरण के निर्देश भी दिए गए।

          जनदर्शन में कलेक्टर दुदावत ने सुनी जनता की समस्याएं, त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              आत्मानंद और विवेकानंद स्कूलों में 5 हजार पदों पर होगी भर्ती, राज्य स्तरीय परीक्षा के जरिए होगा चयन

              रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम (सेजस)...