पहलगाम हमले की बरसी पर पीएम मोदी का सख्त संदेश, कहा- आतंकवाद के आगे कभी नहीं झुकेगा भारत

      Date:

      नई दिल्ली (एजेंसी)। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शहीद नागरिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए आतंकवाद के खिलाफ कड़ा संदेश दिया। उन्होंने कहा कि भारत किसी भी हाल में आतंकवाद के आगे झुकने वाला नहीं है और आतंकियों के नापाक इरादे कभी सफल नहीं होंगे।

          पहलगाम आतंकी हमले

          प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि पिछले साल पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले में मारे गए निर्दोष लोगों को देश कभी नहीं भूल सकता। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि पूरा देश इस दुख की घड़ी में उनके साथ खड़ा है। पीएम ने कहा कि एक राष्ट्र के रूप में भारत दुख और संकल्प दोनों में एकजुट है। आतंकवाद के खिलाफ देश की लड़ाई लगातार जारी रहेगी और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। वहीं भारतीय सेना ने भी आतंकियों और उनके समर्थकों को चेतावनी भरा संदेश दिया है। सेना ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि भारत के खिलाफ किए गए हर कृत्य का जवाब तय है और न्याय जरूर मिलेगा। सेना ने अपने संदेश के साथ ऑपरेशन महादेव से जुड़ा ग्राफिक्स भी साझा किया, जिसमें बताया गया कि पहलगाम हमले में शामिल आतंकियों को मार गिराया गया।

          सेना ने ऑपरेशन सिंदूर से लिया था बदला

          गौरतलब है कि पिछले साल पहलगाम की बैसरन घाटी में आतंकियों ने पर्यटकों को निशाना बनाते हुए कई निर्दोष लोगों की हत्या कर दी थी। इस हमले के बाद पूरे देश में आक्रोश फैल गया था। इसके जवाब में भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर चलाकर पाकिस्तान स्थित आतंकी ठिकानों को तबाह किया था।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related