UPSC ESE 2025 रजिस्ट्रेशन विंडो दोबारा खुली:22 नवंबर तक करें अप्लाई; 8 जून को होगा प्रीलिम्स एग्जाम

      Date:

          यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) ने 18 अक्टूबर से इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा (ESE) 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो दोबारा खोल दी है। कैंडिडेट्स UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन फॉर्म भर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन फॉर्म सब्मिट करने की लास्ट डेट अब 22 नवंबर 2024 है। करेक्शन विंडो 23 नवंबर से 29 नवंबर 2024 तक खुली रहेगी।

          वन-टाइम रजिस्ट्रेशन प्रोफाइल को अपडेट करें जिन कैंडिडेट्स ने पहले ही रजिस्ट्रेशन कर लिया है, उन्हें नया रजिस्ट्रेशन करने की जरूरत नहीं है। हालांकि, वे 18 अक्टूबर से 22 नवंबर 2024 तक रजिस्ट्रेशन पीरियड के दौरान अपने वन-टाइम रजिस्ट्रेशन प्रोफाइल को अपडेट कर सकते हैं।

          सरकार ने एप्लिकेशन प्रोसेस को फिर से खोलने का फैसला भारतीय रेलवे प्रबंधन सेवा (IRMS) को ESE 2025 योजना में शामिल करने के बाद लिया है। IRMS के साथ इसके सब-कैडर्स सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, सिग्नल और टेलीकॉम और स्टोर्स को भी शामिल किया गया है।

          8 जून को होगा प्रीलिम्स एग्जाम

          UPSC ESE प्रीलिम्स एग्जाम 8 जून 2025 को आयोजित किया जाएगा। इस एग्जाम के तहत 232 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। कैंडिडेट्स किसी भी अपडेट के लिए UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट को चेक करते रहें।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              संजय पार्क में आवारा कुत्तों के हमले से 15 हिरणों की मौत, चार सस्पेंड

              अंबिकापुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के संजय पार्क...

              एसडीएम के फर्जी हस्ताक्षर से तस्करी, 15 टन अवैध लकड़ी जब्त

              सूरजपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सूरजपुर में अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) शिवानी जायसवाल...