कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, तीन जवान घायल, बाइक सवार हमलावर फायरिंग कर फरार

      Date:

      • अखरान कैंप के पास नाका ड्यूटी के दौरान हुई गोलीबारी, घायलों को अनंतनाग के अस्पताल में कराया गया भर्ती; सुरक्षाबलों ने शुरू किया तलाशी अभियान

          श्रीनगर (एजेंसी)। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर आतंकियों ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के जवानों को निशाना बनाते हुए हमला कर दिया। बाइक सवार अज्ञात हमलावरों ने अखरान कैंप के पास नाका ड्यूटी पर तैनात जवानों पर अचानक फायरिंग शुरू कर दी। इस हमले में तीन जवान घायल हो गए। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके में सुरक्षा बढ़ाते हुए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।

          जानकारी के अनुसार, घटना बुधवार दोपहर करीब 2:15 बजे की है। कुलगाम के अखरान कैंप में तैनात सीआरपीएफ जवान नियमित नाका ड्यूटी कर रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार हमलावरों ने उन पर गोलियां चला दीं। हमले में हेड कांस्टेबल सोमवीर और कांस्टेबल संतानो व राकेश दास घायल हुए हैं। तीनों जवान सीआरपीएफ की 46वीं बटालियन में तैनात हैं। गोलीबारी में एक जवान के पैर, दूसरे के हाथ और तीसरे की पीठ में गोली लगी है। घायल जवानों को तत्काल अनंतनाग के अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक सवार हमलावर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही अतिरिक्त सुरक्षाबलों को मौके पर तैनात किया गया। इलाके में तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है। आसपास के मार्गों पर वाहनों की जांच की जा रही है, ताकि हमलावरों का पता लगाया जा सके।

          दक्षिण कश्मीर का कुलगाम जिला लंबे समय से आतंकी गतिविधियों के लिहाज से संवेदनशील माना जाता रहा है। श्रीनगर से करीब 70 से 75 किलोमीटर दूर स्थित यह क्षेत्र अनंतनाग और शोपियां जैसे जिलों के आसपास आता है। यहां पहले भी सुरक्षाबलों को निशाना बनाकर हमले किए जा चुके हैं। ताजा घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं और हमलावरों की तलाश में अभियान जारी है।

          जम्मू-कश्मीर के पुंछ में 2 आतंकी गिरफ्तार:3 ग्रेनेड और 1 पिस्तौल भी बरामद

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              नोटिस का जवाब नहीं देने पर पटवारी निलंबित, विभागीय जांच शुरू

              एमसीबी (AkhandBharatHNKP.Com)। तहसील खड़गवां में पदस्थ पटवारी चन्द्र विजय...