प्रियंका गांधी आज वायनाड उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करेंगी, रोड शो में राहुल गांधी उपस्थित रहेंगे

      Date:

          नई दिल्ली:कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी 23 अक्टूबर यानि आज वायनाड संसदीय सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करेंगी। इस मौके पर पार्टी संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कई अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे।

          पार्टी सूत्रों के अनुसार, वायनाड में नामांकन से पहले राहुल गांधी और प्रियंका गांधी 23 अक्टूबर को सुबह 11 बजे शहर में रोडशो करेंगे। रोड शो के बाद दोनों नेता कलेक्टरेट पहुंचकर नामांकन दाखिल करेंगे। प्रियंका गांधी के नामांकन दाखिल करने के मौके पर सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, राहुल गांधी, कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और पार्टी शासित राज्यों के कई मुख्यमंत्री भी मौजूद रहेंगे। इससे पहले आज प्रियंका गांधी ने दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे से उनके आवास पर मुलाकात की।

          वायनाड से निर्वाचित होने पर प्रियंका गांधी पहली बार किसी सदन की सदस्य बनेंगी। यह भी पहली बार होगा कि गांधी परिवार के तीन सदस्य – सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका एक साथ संसद में होंगे। वह 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले सक्रिय राजनीति में उतरी थीं। उसके बाद से वह पार्टी महासचिव की जिम्मेदारी निभा रही हैं। इससे पहले वह उत्तर प्रदेश कांग्रेस की प्रभारी की जिम्मेदारी भी निभा चुकी हैं।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related