IPL मेगा ऑक्शन-LSG में केएल राहुल पर फैसला बाकी

      Date:

          लखनऊ  IPL में मुंबई इंडियंस भारतीय कप्तान रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पंड्या को रिटेन कर सकती हैं। फ्रेंचाइजी के एक सूत्र ने  बताया है कि मैनेजमेंट इन चारों को रिटेन करने पर विचार चल रहा है।

          लखनऊ सुपर जायंट्स के एक अधिकारी ने कहा है कि अभी तक हमारी रिटेंशन लिस्ट तैयार नहीं की है। हम 29 अक्टूबर को अपनी सूची जारी करेंगे। जहां तक स्ट्राइक रेट की बात है तो उनका स्ट्राइक रेट कप्तान बनाने से पहले भी खराब था। एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि फ्रेंचाइजी राहुल को रिलीज करने जा रही है। IPL का मेगा ऑक्शन नवंबर या दिसंबर में हो सकता है, हालांकि नीलामी की डेट और जगह अब तक तय नहीं है।

          रिटेंशन का मतलब है, इस लिस्ट में जिन प्लेयर्स के नाम रहेंगे, उनकी नीलामी नहीं होगी। वे फ्रेंचाइजी का हिस्सा बने रहेंगे।

          IPL-2024 का मेगा ऑक्शन नवंबर-दिसंबर में हो सकता है। अब तक इसके आयोजन की डेट और वेन्यू तय नहीं है।
          IPL-2024 का मेगा ऑक्शन नवंबर-दिसंबर में हो सकता है। अब तक इसके आयोजन की डेट और वेन्यू तय नहीं है।

           सूत्रों के  मुताबिक़ लखनऊ सुपर जायंट्स भारतीय बल्लेबाज केएल राहुल को रिलीज करने जा रही है। तेज गेंदबाज मयंक यादव, रवि बिश्नोई और निकोलस पूरन रिटेन होने जा रहे हैं।

          LSG के सूत्र के आधार पर रिपोर्ट में दावा किया गया कि टीम के मेंटोर जहीर खान और कोच जस्टिन लैंगर ने केएल राहुल के आंकड़ों को एनालाइज किया। इसमें साफ हो गया कि टीम लगभग सभी मैच हार गई है। केएल ने लंबे समय तक बल्लेबाजी की है और रन बनाए हैं। लेकिन उनका स्ट्राइक रेट गेम के मोमेंट से मेल नहीं खाता है।

          इम्पैक्ट प्लेयर नियम के साथ स्कोर अधिक हो रहे हैं। आप किसी ऐसे व्यक्ति को टॉप ऑर्डर में इतना समय लेने का जोखिम नहीं उठा सकते। फ्रेंचाइजी ने राहुल पर बोली लगाने से इनकार नहीं किया है। पिछले तीन सीजन में केएल राहुल ने 1410 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 130.65 रहा है। 2022 के सीजन में राहुल ने दो सेंचुरी जमाई थीं।

          मुंबई के सूत्र ने बताया कि फ्रेंचाइजी तिलक वर्मा और ईशान किशन पर राइट टु मैच कार्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं। फ्रेंचाइजी की नजर अन्य युवाओं पर भी हैं।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              असम में चुनाव प्रचार के दौरान छत्तीसगढ़ के कांग्रेस नेता का निधन

              बलौदाबाजार (AkhandBharatHNKP.Com)। असम में चुनाव प्रचार के दौरान छत्तीसगढ़...

              राज्यपाल रमेन डेका से नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत ने सौजन्य भेंट की

              रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। राज्यपाल रमेन डेका से लोकभवन में छत्तीसगढ़...