छत्तीसगढ़ : अबूझमाड़ में मुठभेड़, 6 नक्सली हुए ढेर – एके-47 और एसएलआर हथियार बरामद

      Date:

          जगदलपुर।(एजेंसी) नारायणपुर के अबूझमाड़ इलाके में शुक्रवार को जवानों व नक्सलियों मुठभेड़ हुई। इस घटना में जवानों ने 6 नक्सलियों को मार गिराया। मौके से नक्सलियों के शवों के साथ एसएलआर व एके-47 जैसे अत्याधुनिक हथियार भी बरामद किए हैं। बताया जाता है कि रुक-रुककर मौके पर फायरिंग जारी है।

          अबूझमाड़ के जंगलों में बड़े कैडर के नक्सलियों की मौजूदगी के इनपुट पर सुरक्षा बलों की संयुक्त पार्टी को ऑपरेशन के लिए रवाना किया गया। इसी बीच  नक्सलियों के साथ मुठभेड़ शुरू हुई, जिसमें जवानों ने 6 नक्सलियों को मार गिराया। मौके पर सर्चिंग के दौरान 6 नक्सलियों के शवों के साथ एके-47, एसएलआर राइफल समेत कई हथियार, विस्फोटक व दैनिक उपयोग की सामग्री भी बरामद की गई है। पुलिस अफसरों ने बताया कि ऑपरेशन के जारी होने के चलते इसमें शामिल जवानों की सुरक्षा के लिहाज से ज्यादा जानकारी नहीं दी जा सकती है। जवानों की पार्टी के लौटने के बाद मारे गए नक्सलियों की शिनाख्त करने के साथ ही जानकारी सार्वजनिक कर दी जाएगी।

          नक्सली 28 जुलाई से शहीदी सप्ताह मनाएंगे

          दंतेवाड़ा में साल भर से मलांगिर एरिया में नक्सलियों की मौजूदगी शून्य हो गई थी। पंचायत चुनाव के दौरान जरूर दो ग्रामीणों की हत्या हुई थी, पर नक्सली बैनर-पोस्टर लंबे समय के बाद नजर आए। कुआकोंडा थाना क्षेत्र के पालनार में शुक्रवार को लगने वाले साप्ताहिक बाजार में नक्सलियों ने फुलपाड़ जाने वाले रास्ते में बैनर और पोस्टर लगाए हैं, जिस पर 28 जुलाई से 3 अगस्त तक शहीदी सप्ताह मनाने का आह्वान किया गया है। पर्चे-बैनर में स्मृति सप्ताह गांव-गांव में मनाने की बात लिखी है।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              राज्यपाल रमेन डेका से नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत ने सौजन्य भेंट की

              रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। राज्यपाल रमेन डेका से लोकभवन में छत्तीसगढ़...