Saif Ali Khan Birthday : वर्सटाइल एक्टर बन बॉलीवुड में छाए सैफ अली खान

      Date:

          मुंबई (एजेंसी) (AkhandBharatHNKP.Com)। बॉलीवुड में अभिनेता सैफ अली खान Saif Ali Khan Birthday की अभिनय जर्नी काफी अलग किस्म की रही है। आज यानी की 16 अगस्त को अभिनेता सैफ अली खान अपना 55वां जन्मदिन मना रहे हैं। सैफ अली खान रोमांटिक हीरो के तौर पर इंडस्ट्री में आए। फिर सपोर्टिंग रोल्स में फैंस का दिल जीतने की कोशिश की। हालांकि पिछले कुछ सालों में सैफ अली खान निगेटिव या विलेन के रोल में धाक जमा चुके हैं।  अभिनेता ने हर जॉनर की फिल्मों में अभिनय के रंग दिखा चुके हैं।
          दिल्ली में 16 अगस्त 1970 को सैफ अली खान का जन्म हुआ था। उनके परिवार का रिश्ता फिल्म इंडस्ट्री के साथ पहले से था। क्योंकि सैफ अली खान की मां शर्मिला टैगोर अपने समय की फेमस एक्ट्रेस रहीं और उनके पिता मंसूर अली खान पटौदी एक नवाब और मशहूर क्रिकेटर थे। Saif Ali Khan Birthday सैफ अली खान ने पहली शादी अभिनेती अमृता सिंह से की थी। सैफ और अमृता के दो बच्चा सारा अली खान और इब्राहिम खान हैं। वहीं अमृता सिंह से तलाक के बाद सैफ ने एक्ट्रेस करीना कपूर से शादी की।

          Saif Ali Khan Birthday

          करीना और सैफ के भी दो बेटे तैमूर और जेह हैं। साल 1993 में फिल्म परंपरा से सैफ अली खान ने बॉलीवुड में कदम रखा था। अभिनेता को बेस्ट मेल डेब्यू का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था। Saif Ali Khan Birthday फिर रोमांटिक हीरो के रूप में वह फिल्म आशिक आवारा में दिखे। लेकिन इस फिल्म में वह दर्शकों पर अपना जादू नहीं चला सके। सफलता न मिलने पर सैफ अली खान सपोर्टिंग रोल में दिखाई देने लगे। उन्होंने अक्षय कुमार के साथ फिल्म मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी की। इस फिल्म ने जबरदस्त कमाई की।

          रोमांटिक फिल्मों का भी रहे हिस्सा 

          इसके बाद अभिनेता हम साथ साथ हैं, क्या कहना कच्चे धागे, कल हो न हो और दिल चाहता है जैसी फिल्मों में सपोर्टिंग एक्टर के रोल में दिखें। वहीं सैफ फिल्म परिणीता और हम तुम जैसी रोमांटिक फिल्मों का भी हिस्सा रहे। Saif Ali Khan Birthday साल 2004 में सैफ अली खान फिल्म एक हसीना थी में नजर आए। इस फिल्म में उन्होंने ग्रे शेड रोल किया था। इसके बाद साल 2006 में फिल्म ओमकारा में सैफ अली खान के किरदार लगड़ा त्यागी के निगेटिव रोल में दिखाई दिए। इस फिल्म ने न सिर्फ दर्शकों का दिल जीता बल्कि क्रिटिक्स ने भी उनको सराहा। फिर रेस में भी सैफ ग्रे शेड में दिखे। Saif Ali Khan Birthday इसके बाद सैफ अली खान ने फिल्म देवरा, ताण्हा जी और आदिपुरुष में भी निगेटिव किरदार में दिखाई दिए।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              असम में चुनाव प्रचार के दौरान छत्तीसगढ़ के कांग्रेस नेता का निधन

              बलौदाबाजार (AkhandBharatHNKP.Com)। असम में चुनाव प्रचार के दौरान छत्तीसगढ़...

              राज्यपाल रमेन डेका से नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत ने सौजन्य भेंट की

              रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। राज्यपाल रमेन डेका से लोकभवन में छत्तीसगढ़...