वोट अधिकार यात्रा : ये संविधान बचाने की लड़ाई : राहुल गांधी

      लालू बोले- बीजेपी को उखाड़ फेंको, तेजस्वी ने चुनाव आयोग को कठपुतली बताया

      Date:

          पटना (एजेंसी)(AkhandBharatHNKP.Com)। बिहार में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन के खिलाफ राहुल गांधी की वोट अधिकार यात्रा सासाराम से शुरू हुई। यहां के सुआरा हवाई अड्डा ग्राउंड में हुई जनसभा में राहुल बोले, ये संविधान को बचाने की लड़ाई है। पूरे देश में बीजेपी-आरएसएस संविधान को मिटाने पर तुले हैं। जहां भी चुनाव होता है, ये जीतते हैं। महाराष्ट्र में ओपिनियन पोल कह रहे थे, महागठबंधन चुनाव जीतेगा। लोकसभा में महागठबंधन जीतता है, लेकिन 4 महीने में उसी क्षेत्र में हम हारते हैं। हमने पता लगवाया तो पता चला 1 करोड़ नए वोटर जादू से पैदा हो गए।
          बिहार की जनता वोटों की चोरी नहीं करने देगी। क्योंकि गरीब-कमजोर लोगों के पास सिर्फ वोट का हक है। आयोग जो कर रहा है, वो सबको पता है। इलेक्शन कमीशन को हम ये नहीं करने देंगे। नरेंद्र मोदी और एनडीए अरबपतियों के साथ सरकार चलाती है। आप का पूरा धन 5-6 अरबपतियों को दिया जाता है। कई दिनों बाद किसी जनसभा में शामिल हुए राजद सुप्रीमो लालू यादव ने कहा- चोरों को हटाइए, बीजेपी को भगाइए, हमारी पार्टी को जिताइए। किसी भी कीमत पर भाजपा को सत्ता में आने नहीं देना है। वोट अधिकार यात्रा राहुल गांधी, तेजस्वी यादव सभी मिलकर बीजेपी को उखाड़कर फेंकिए। इस अवसर पर मल्लिकार्जुन खडग़े ने कहा, आरएसएस के कितने लोग आजादी की लड़ाई में जेल गए। कितनों ने कुर्बानी दी। ये वो लोग हैं जो अंग्रेजों को नौकरी के लिए लेटर लिखते थे। ऐसे लोगों की प्रधानमंत्री लाल किले से तारीफ करते हैं। बिहार में 65 लाख गरीब-मजदूरों के वोट कट गए। ये लोग वोट काट-काट कर अपनी जीत चाहते हैं। संविधान ने एक वोट का अधिकार सबको दिया है। इस अधिकार को हमें छीनने नहीं देना है। इसे आप मजबूती के साथ महागठबंधन के साथ रहिए। और ये सरकार बदलेगी। बिहार में अंधे-बहरों की सरकार है। आने वाले समय में यहां भी आपकी सरकार बनेगी। आपकी मदद से बिहार में सरकार बदलेगी। उनकी बिहार में कोई नहीं सुनता। मेरे लोग ऐसा बोल रहे थे उनको हेलीपैड तक नहीं आने दिया गया। जनसभा में वोट चोर गद्दी छोड़ के नारे लगाए गए।

          इ बिहार है, यहां खैनी के साथ चूना भी रगड़ दिया जाता है : तेजस्वी

          वोट अधिकार यात्रा

          तेजस्वी यादव ने कहा, बिहार की लोकतंत्र की जननी है। लोकतंत्र की जननी से लोकतंत्र को खत्म नहीं होने देंगे। उनका कहना था कि चुनाव आयोग और प्रधानमंत्री मोदी बिहार को चूना लगाना चाहते हैं। उन्होंने कहा, मोदी जी, यह बिहार है, यहां खैनी के साथ चूना रगड़ दिया जाता है। वोट अधिकार यात्रा  बिहार में हम बेईमानी नहीं होने देंगे। राजद नेता ने दावा किया कि वह जिन वादों की घोषणा करते हैं, बिहार की नीतीश कुमार सरकार नकल करके वही घोषणाएं कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार में नकलची सरकार है। पूर्व उप मुख्यमंत्री ने कहा, हमें मौका मिला तो हम बिहार में विकास करने वाली सरकार देंगे।

          बीजेपी वोट चोरी कर रही : भूपेश बघेल

          वोट अधिकार यात्रा

          कांग्रेस नेता और छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा, चुनाव आयोग अब जाग चुका है लेकिन देर से जागा है, अगर वे अपने दायित्वों का निर्वहन ठीक ढंग से करते तो फर्जी मतदाता नहीं जुड़ते और फर्जी मतदान नहीं होता… मतदाता अधिकार यात्रा राहुल गांधी के नेतृत्व में की जा रही है। भाजपा, चुनाव आयोग के साथ मिलकर जो वोट चोरी कर रही है उसके खिलाफ यह लड़ाई है।

          16 दिन में 1300 किमी की यात्रा

          लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की अगुवाई में निकाली जा रही यात्रा में कथित वोट चोरी और बिहार में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसएआईआर) के मुद्दे को उठाया जाएगा। वोट अधिकार यात्रा राहुल गांधी ने कहा कि इस यात्रा में 16 दिन में 20 जिलों में कुल 1,300 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी। सासाराम से शुरू हो रही यात्रा का समापन एक सितंबर को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में ‘वोटर अधिकार रैली के साथ होगा। इस जनसभा में इंडिया गठबंधन के राष्ट्रीय स्तर के नेता शामिल होंगे। यह यात्रा औरंगाबाद, गयाजी, नवादा, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, मुंगेर, भागलपुर, कटिहार, पूर्णिया, अररिया, सुपौल, मधुबनी, दरभंगा, सीतामढ़ी, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, छपरा और आरा से होकर गुजरेगी।

          BJP-EC : वोटों की चोरी संविधान के साथ धोखा : राहुल गांधी

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              संजय पार्क में आवारा कुत्तों के हमले से 15 हिरणों की मौत, चार सस्पेंड

              अंबिकापुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के संजय पार्क...

              एसडीएम के फर्जी हस्ताक्षर से तस्करी, 15 टन अवैध लकड़ी जब्त

              सूरजपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सूरजपुर में अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) शिवानी जायसवाल...